उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क पर पेशाब करने का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। नशे में धुत पांच लोगों ने पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने उस पर तब तक ईंट से हमला किया जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दावा है कि जल्द सभी को पकड़ लिया जाएगा।
मृतक की पहचान 47 वर्षीय अमित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह नवीन नगर के रहने वाले थे। शनिवार की रात वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट थे। घर के बाह उन्होंने कुछ लोगों को सड़क पर पेशाब करते और शराब पीते देखा। परिवार ने बताया कि टोकने पर आरोपियों ने उनके साथ बहस शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि सभी ने घेरकर उन पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: 'उन्हें अच्छे इलाज की जरूरत', ओम प्रकाश राजभर पर शिवपाल यादव ने कसा तंज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑटो व्यापारी अमित कुमार गुप्ता अपने घर के बाहर बाजार में खड़े थे। तभी नशे में धुत चार लोगों ने वहां पेशाब करना शुरू कर दिया। अमित ने इसका विरोध किया और कहा कि यहां घर बने हैं। इससे खफा आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जमीन पर गिरा दिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
सिर पर गंभीर चोट लगने से गई जान
सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अमित बेहोश हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें किसी तरह अस्पताल पहुंचा। जहां दो दिन इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। घटना के 72 घंटे बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: गाड़ियों के लिए कागजी RC का दौर खत्म, अब मिलेगा स्मार्ट कार्ड, UP में बड़ा बदलाव
मृतक के बेटे रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपियों ने उनके पिता के साथ गाली-गलौच की। उसके बाद मारपीट की। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: मसूरी और सेलाकुई के बीच खिताब जंग, कहां दिखेगा देहरादून टी20 लीग का फाइनल?
सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी
पुलिस उपायुक्त (मध्य) अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की है। आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज में चार से पांच लोग कुमार पर हमला करते दिख रहे हैं। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन की मांग की।