logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बाल्टी क्यों छू ली?' पीने का पानी लेने पर दलित को बुरी तरह पीटा, 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उन्हें सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने दूसरे व्यक्ति की बाल्टी से पानी निकाला था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 Man touching a bucket

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उन्हें बुरी तरह पीटा गया क्योंकि उन्होंने दूसरे व्यक्ति की बाल्टी से पानी निकाला था। मार खाने की वजह से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिस कारण उन्हें लगभग 12 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पीड़ित गौतम के मुताबिक, वह 23 जून को केवटही गांव के एक घर में पेंट करने गए थे। रात को वह अपने दोस्त के साथ अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे रखी पानी से भरी बाल्टी से पानी निकाला ताकि वह पानी पी सकें। आरोप है कि बाल्टी से पानी निकालने की वजह से वहां मौजूद एक आरोपी ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़ा सद्दाम बिहार में गिरफ्तार, बम हमले की थी साजिश

क्या है पूरा मामला?

गौतम ने पुलिस को बताया कि पेंट का काम खत्म करने के बाद जब वह अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनके सिर में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद वह एक डॉक्टर के पास गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें सिर दर्द की दवा दी। गौतम ने दवा खाने के लिए पानी मांगा तो डॉक्टर ने बाहर रखी बाल्टी से पानी निकालकर पीने के लिए कहा था। डॉक्टर की बात मानकर जैसे ही गौतम ने बाल्टी से पानी निकाला आरोपी सुभाष बिंद ने लाठी से उनके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद भी उन पर कई बार हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

गौतम ने यह भी आरोप लगाया है कि सुभाष बिंद ने न सिर्फ उनकी पिटाई की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान गौतम के साथ उनके दोस्त ओमप्रकाश विश्वकर्मा भी मौजूद थे, जिन्होंने गौतम को अस्पताल में भर्ती कराया।

 

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने नहीं दिखाई WhatsApp चैट, प्रेमी ने तीन टुकड़ों में काट डाला

12 दिन तक चला इलाज

घटना के बाद गौतम के दोस्त ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि गौतम के सिर, पेट, पीठ और पैर पर गंभीर चोटें आई थीं। पहले उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी के एक अस्पताल रेफर कर दिया। वाराणसी के अस्पताल में गौतम 12 दिन तक भर्ती रहे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई।


और पढ़ें