logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मां के साथ अवैध संबंध का शक, पिता ने अपने 20 वर्षीय बेटे को मार डाला

यूपी में एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि बेटे के अपनी ही मां से अवैध संबंध थे।

Prayagraj News

आरोपी पिता और मृतक बेटे की फाइल फोटो। ( Photo Credit: X/@Chhotukingoffi1)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे का कत्ल कर दिया। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और हत्या की हैरान करने वाली वजह बताई। घटना प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक था कि बेटे के अपनी ही मां के साथ अवैध संबंध थे। बस इसी शक में उसने वारदात को अंजाम दे डाला।

 

यह भी पढ़ें: भोपाल-इंदौर में स्कूल बंद, UP में झुलसाने वाली गर्मी; दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

 

प्रयागराज पुलिस ने बताया कि आरोप की पहचान गिरीश चंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल के तौर पर हुई हैं। वहीं मृतक 20 वर्षीय बेटे का नाम प्रियांशु जायसवाल है। आरोपी ने बेटे के सिर पर भारी चीज से हमला किया। अधिक चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलनने पर करेली थाने की टीम चाट वाली गली पहुंचा। जहां से हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: बस चुराई और रॉन्ग साइड में दौड़ा दी, पुणे में गिरफ्तार हुआ ड्राइवर

 

सिर पर भारी चीज से किया हमला

सहायक पुलिस आयुक्त (अतरसुइया) निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल लिया है। उसे मां के साथ बेटे के अवैध संबंध का शक था। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना शनिवार की है। आरोपी ने बेटे के सिर पर भारी सामान से हमला कर वारदात को अंजाम दिया था। 

पहले भाई पर जताया था शक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी पप्पू सब्जी की दुकान चलाता है। बेटे से पहले उसने भाई पर भी अवैध संबंध का शक जताया था। मामला थाने तक पहुंचा था। हालांकि बाद में सुलह समझौता हो गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है। वारदात के बाद से मोहल्ले में सनसनी फैली है। लोगों इस बात से हैरान हैं कि एक पिता अपने ही बेटे को कैसे मौत के घाट उतार सकता है।  

 

Related Topic:#Prayagraj#Crime News

और पढ़ें