logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रेप के आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा, बचाने आई पुलिस पर भी कर दिया पथराव

UP की राजधानी लखनऊ में रेप के एक आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा। इस आरोपी को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया।

up police team ai generated image

प्रतीकात्मक फोटो, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की की राजधानी लखनऊ के थाना जानकीपुरम में चाकू के बल पर मंद बुद्वि किशोरी को निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ से छुड़वाने का प्रयास किया। इस पर कुछ लोगों ने पुलिस से हाथापाई कर पथराव कर दिया जिसमें पुलिस की गाड़ियों के शीशे टूट गए।

 

इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि इलाके के एक गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी मंद बुद्वि की है। वह सोमवार की शाम को घर से टहलने के लिए निकली। काफी देर तक किशोरी के वापस नहींआने पर परिजन ने पुलिस को सूचना देकर खोजबीन शुरू की। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे। मंगलवार की सुबह किशोरी निर्माणाधीन मकान में अद्वनग्न हालत में बेसुध मिली।

 

यह भी पढ़ें: UP में टावर या टंकी पर चढ़ने पर ही मिल रहा न्याय? मई में हुईं आधा दर्जन घटनाएं

 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी

 

पुलिस और गांव के लोगों ने सीसीटीवी कैमरे देखे। इसमें सीतापुर के तालगांव का निवासी मजदूर दिनेश साइकिल से अपने साथी के साथ किशोरी को बैठाकर जाता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने दिनेश को पकड़कर उसको पीटना शुरू कर दिया। पुलिस आरोपी दिनेश को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाने लगी। तभी कुछ लोगों ने पुलिस से हाथापाई कर पथराव कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: बड़े भाई को कुल्हाड़ी से मार दिया था, उसकी मौत हुई तो खुद भी दे दी जान

 

ग्रामीणों का कहना था कि रात में पुलिस किशोरी को तलाशने के बाद चली गई। गांव के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस समय से आ जाती तो दूसरा आरोपी भी पकड़ जाता। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि एक आरोपी पकड़ा गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराकर फारेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे है।

Related Topic:#Crime News#UP News

और पढ़ें