logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्राइवेट पार्ट में लकड़ी, नकाब, गैंगरेप..., MP में आदिवासी महिला से हैवानियत

महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसके बाद इंदौर के अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। पढ़ें रिपोर्ट।

mp police ai chatgpt

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक महिला के बलात्कार की घटना सामने आई है। महिला की उम्र 40 साल है और वह आदिवासी समुदाय से है। महिला को बलात्कार के बाद बुरी तरह मारा-पीटा गया, प्राइवेट पार्ट में लकड़ियां डाली गईं। महिला गंभीर रूप से जख्मी है, जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

आदिवासी महिला के घर में शुक्रवार रात को 5-6 अनजान लोग दाखिल हुए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। कुछ लोगों ने महिला से छेड़छाड़ शुरू की। दो लोगों ने महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया है। हमलावरों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दिया। महिला बदहवास हालत में पाई गई है।

यह भी पढ़ें: बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी किया वायरल

रेप के बाद गहने, मोबाइल लेकर भाग गए 

पुलिस के मुताबिक, हमलावर चांदी के जेवर और मोबाइल फोन भी रेप के बाद लेकर भाग गए। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पहले लोग चोरी के मकसद से आए थे, महिला को देखकर उन्होंने छेड़छाड़ शुरू की और बलात्कार कर दिया। महिला चीखती रही, आस पास से कोई बचाने नहीं आया।

इंदौर में चल रहा महिला का इलाज

महिला की हालत गंभीर है और उसे इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला इतनी बुरी तरह जख्मी थी कि उसकी सर्जरी करनी पड़ी है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।


गैंगरेप पर अलीराजपुर, रघुवंश सिंह भदौरिया ने कहा, 'महिला घर में अकेले रहती थी, उनके दोनों बच्चे बाहर हैं। रात को उनके घर कुछ अपराधी घुस गए। अपराधियों ने घर में चोरी की और महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामले में अलग-अलग टीम बनाकर जांच की जा रही है। तलाशी और पूछताछ की जा रही है। महिला को इंदौर रेफर किया गया है, हालत स्थिर है। जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।'

 

 

यह भी पढ़ें: बंदूक की नोक पर भाई-बहन को बनाया बंधक, महिला के साथ गैंगरेप, FIR हुआ दर्ज

गांव-गांव आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अलीराजपुर के एसपी रघुवंश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से सबूत मिले हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों को लगाया गया है। आसपास के गांवों में छानबीन चल रही है। इस घटना पर विपक्षी कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

विपक्ष ने क्या कहा है?

कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने अस्पताल में महिला से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से SIT जांच कराने और पीड़िता को आर्थिक मदद देने की मांग की है। विक्रांत भूरिया ने इसे बहुत शर्मनाक घटना बताया और राज्य में महिलाओं व आदिवासियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।


और पढ़ें