logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली नीरू ढांडा को मिलेगा हरियाणा गौरव अवॉर्ड

एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने पर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज नीरू ढांडा और पहलवान सुजीत कलकल को किया जाएगा सम्मानित। हरियाणा इन यूके एसोसिएशन 14 नवंबर को लंदन में देगी ये सम्मान।

International shooter Neeru will be honored in London for winning medals

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज नीरू ढांडा। Photo Credit - Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जींद जिले के गांव संगतपुरा की नीरू ढांडा को हरियाणा गौरव अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। एशियन गेम्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने पर हरियाणा इन यूके एसोसिएशन 14 नवंबर को नीरू और पहलवान सुजीत कलकल को यह सम्मान देगी। भारतीय सेना की कॉर्प्स आॅफ मिलिट्री पुलिस में नायब सूबेदार नीरू महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में एशियन गेम्स का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी थीं।

 

नीरू की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि, नीरू ने ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण, महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत तथा मिक्स्ड टीम ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और हरियाणा का नाम रोशन करने वाली नीरू यह सम्मान पाने वाली दूसरी महिला शूटर होंगी।

पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने वाली मनु भाकर को यह अवॉर्ड मिल चुका है। तीन पदक जीतने पर नीरू का गांव संगतपुरा में भी सम्मान हो चुका है। सम्मान समारोह में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं स्थानीय विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के अलावा कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा और रणबीर गंगवा भी शामिल हुए थे। समारोह में प्रदेशभर से ढांडा गौत्र के लोग शामिल हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा: निजीकरण के विरोध में 22 अक्टूबर से भूख हड़ताल करेंगे बिजली कर्मचारी

युवा पीढ़ी के लिए मिसाल

भारतीय सेना की कॉर्प्स आॅफ मिलिट्री पुलिस में नायब सूबेदार के पद पर सेवारत नीरू खेल और राष्ट्रसेवा, दोनों क्षेत्रों में समर्पण का उदाहरण हैं। नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत रहकर देश की रक्षा में भी अहम योगदान देने के साथ खेल और सैन्य सेवा का यह अद्भुत तालमेल उन्हें युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल बनाता है।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS और 22 HPS के तबादले

'देश का मस्तक किया ऊंचा'

हरियाणा इन यूके एसोसिएशन के प्रतिनिधि कुलदीप अहलावत ने नीरू की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नीरू ढांडा ने सेना की वर्दी और बंदूक के बल पर देश का मस्तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। खेल और राष्ट्रसेवा पर उनका समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता हरियाणा की खेल प्रतिभा और भारतीय महिला खिलाड़ियों की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को दशार्ती है। कुलदीप अहलावत ने कहा कि 14 नवंबर को लंदन का यह आयोजन केवल दो खिलाड़ियों का सम्मान नहीं, बल्कि हरियाणा की उस खेल संस्कृति का उत्सव होगा जिसने वैश्विक पटल पर भारत की एक मजबूत पहचान बनाई है।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें