logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई में बम की धमकी देने वाला निकला ज्योतिषी, पुलिस ने क्या बताया?

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को 34 बम और 14 आतंकियों की धमकी देने वाला शख्स नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने एक दोस्त को फंसाने की नीयत से यह धमकी दी थी।

Mumbai police.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (Photo Credit: X/Mumbai Police)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मुंबई में आतंकी हमले की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने 24 घंटे में धर दबोचा है। शख्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकी दी थी कि मुंबई में 14 आतंकी घुसे हैं और 34 बम लगाए हैं। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हुई। कुछ ही घंटों में नोएडा में रहने वाले ज्योतिषी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 51 वर्षीय अश्विनी कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ मुंबई के वर्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

 

अश्विनी मूलरूप से बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला है। मौजूदा समय में नोएडा के सेक्टर 79 में पिछले पांच साल से रहता है। उसके खिलाफ किसी शख्स ने मामला दर्ज कराया था। अश्विनी ने उसे फंसाने की खातिर फर्जी धमकी दी। लेकिन पुलिस की जांच में उसकी पोल खुल गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी खुद को ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ बताता है। 

 

यह भी पढ़ें: कहीं बाढ़, कहीं लैंडस्लाइड; हर दिन कितने पेड़ काट दे रहे हैं हम?

आरोपी ने धमकी देने की बात कबूली

नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित शुक्ला का कहना है कि अश्विनी कुमार को गिरफ्तार मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी ने यह बात कबूल की है कि उसने बदला लेने के लिए ही धमकी भरा संदेश भेजा था। पुलिस के मुताबिक 2023 में एक दोस्त ने अश्वनी के खिलाफ पटना में केस दर्ज कराया था। इसके बाद से अश्विनी अपने उस दोस्त से बदला लेना चाहता था। इसके बाद उसने दोस्त के नाम से मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकी भरा संदेश भेजा। 

 

यह भी पढ़ें: 'मैं हमेशा उनका दोस्त रहूंगा', ट्रंप के बयान पर क्या बोले PM मोदी?

'लश्कर-ए-जिहादी' के नाम से दी थी धमकी

4 सितंबर यानी गुरुवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा संदेश मिला। इसमें लिखा था कि अनंत चतुर्थी से कुछ दिन पहले मुंबई में 14 आतंकी 34 वाहनों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स के साथ घुस चुके हैं। संदेश मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हुई। जांच करने पर इसके तार नोएडा से जुड़े मिले। तुरंत सेक्टर 113 की पुलिस ने आरोपी अश्विनी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने धमकी भरे संदेश में 'लश्कर-ए-जिहादी' नाम के एक समूह का जिक्र किया था।


और पढ़ें