logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंचकुला में हाउस हेल्पर ने की मालकिन की हत्या, पड़ोसी की छत पर छिपाया शव

हरियाणा के पंचकूला में रिटायर्ड सेना अधिकारी की 70 वर्षीय पत्नी की हत्या उनकी हाउस हेल्पर ने कर दी। गहनों को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने बेटे संग शव पड़ोसी की छत पर छिपाया दिया था।

representative image of crime spot

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के पंचकूला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर के सेक्टर-21 में रिटायर्ड सेना अधिकारी की 70 साल की पत्नी की हत्या उनकी ही घर में काम करने वाली हाउस हेल्पर ने कर दी। पुलिस के मुताबिक, घर से गायब हुए सोने के गहनों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद हाउस हेल्पर ने महिला की जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर शव को पड़ोसी के घर की छत पर छिपा दिया। पुलिस ने मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

घटना का खुलासा तब हुआ जब रिटायर्ड सेना अधिकारी चंद्रमोहन सोमवार दोपहर गोल्फ खेलकर घर लौटे और उनकी पत्नी नीरा मेहता घर पर नहीं मिलीं। काफी तलाश के बाद उन्होंने सेक्टर-21 पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा करते हुए शव बरामद कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अनधिकृत लोड पर सरचार्ज में ढील

गहनों की चोरी के शक से शुरू हुआ विवाद

पुलिस जांच में पता चला कि नीरा मेहता के घर से कुछ सोने के गहने गायब थे। उन्हें शक था कि उनकी हाउस हेल्पर सुनीता ने गहने चुराए हैं। सोमवार सुबह जब उनके पति घर पर नहीं थे तो नीरा मेहता गहनों के बारे में पूछने सुनीता के घर पहुंचीं। वहीं दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई। पुलिस के मुताबिक, इसी झगड़े के दौरान सुनीता ने नीरा मेहता की हत्या कर दी।

 

हत्या के बाद सुनीता ने अपने बेटे की मदद से शव को पड़ोसी के घर की छत पर ले जाकर टाइलों के पीछे छिपा दिया, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपने घर लौट आए। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि शाम तक सुनीता के पति को इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।

 

यह भी पढ़ें: पटना में फिर सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस के वाटर कैनन के आगे किया डांस

10 साल से घर में करती थी काम

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनीता पिछले करीब 10 वर्षों से नीरा मेहता के घर काम कर रही थी। लंबे समय से घर में काम करने के कारण परिवार को उस पर पूरा भरोसा था। वह अपने पति और बेटे के साथ उसी सेक्टर में रहती थी और देखभाल का काम करती थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही गहनों की चोरी और हत्या के एंगल से जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें