logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'वह तो ऐक्टर है, दोषी को कहीं से भी पकड़कर लाएंगे', Video विवाद पर बोले CM मान

सीएम भगवंत मान ने उनकी कथित वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। इसके साथ ही पंजाब के DGP को जांच करने और दोषियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

bhagwant mann

भगवंत मान। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब की राजनीति में इन दिनों सीएम भगवंत मान के एक कथित वीडियो ने भूचाल ला दिया है। इस वीडियो के आधार पर सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने सीएम भगवंत मान को गुरु दोही करार दिया है और सिखों से उनके किसी भी कार्यक्रम में शामिल ना होने के लिए कहा है। अब सीएम भगवंत मान ने इसे अपने खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि पंथ के खिलाफ इस तरह की साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

सीएम भगवंत मान ने इस मुद्दे पर एक वीडियो जारी कर सफाई पेश की और कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में मैं नहीं, बल्कि मेरे जैसा दिखने वाला एक एक्टर है। उन्होंने इस वीडियो के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने इस साजिश में धर्म के ठेकेदारों को दोषी बताया। 

 

यह भी पढ़ें: गर्मी ने किया बेहाल, चादर-तकिया लेकर समुद्र के किनारे रेत पर सो रहे मुंबई के लोग

वीडियो को बताया फेक

सीएम भगवंत मान ने कहा, 'मैं हैरान इस बात से हूं कि सिख धर्म के ठेकेदार बने हुए हैं, सियासी लोग, जिन्होंने वहां नियुक्तियां की, वह फेक वीडियो मेरे नाम लगा रहा है। जिस वीडियो में मैं नहीं हूं, एक ऐसी वीडियो जिसमें एक एक्टर काम कर रहा है। उस फेक वीडियो की पता नहीं कहीं से जांच करवाके मुझे पंथ दोखी करार दे रहे हैं। लोगों को कह रहे हैं कि भगवंत मान को मुंह ना लगाया जाए।'

साजिश का आरोप लगाया

सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह सरेआम राजनीतिक बयानबाजी है। सीएम भगवंत मान ने इस वीडियो की जांच की दो रिपोर्ट पेश करते हुए दावा किया कि इस वीडियो में वह नहीं हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा, 'वायरल वीडियो में मैं नहीं, बल्कि मेरे जैसा दिखने वाला एक एक्टर है। फोरेंसिक जांच के दौरान 1,191 फ्रेम की जांच की गई है और एक भी फ्रेम मुझसे मैच नहीं करता। मुझे बदनाम करने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची गई थी।' 

 

उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी आदमी को लेकर वीडियो बनाया गया। यह वीडियो इस मंशा के साथ बनाई गई है कि इसे भगवंत मान की वीडियो बताकर उसे बदनाम करेंगे। सीएम मान ने दावा किया कि इस वीडियो में दिख रहे व्यक्ति और मेरी हाइट में एक इंच का फर्क है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह कैसे संभव है। सीएम मान ने कहा कि इस तरह का कुछ करने का मैं सपने में भी नहीं सोच सकता। 

 

यह भी पढ़ें: CM बनते ही DK शिवकुमार ने किया खेल, MLC चुनाव में BJP, JDS में लगा दी सेंध

SGPC प्रधान पर बोला हमला

दुनिया भर के पंजाबियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनका सारा सार्वजनिक जीवन लोगों की सेवा और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है और कोई भी सियासी प्रचार, संगत या राज्य के लोगों के साथ उनके रिश्ते को कमजोर नहीं कर सकता। सीएम मान ने कहा कि मैं अच्छे काम कर रहा हूं, लोग लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं। मेरे अच्छे काम इनसे बर्दाशत नहीं हो रहे और यह मेरे को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा की तीनों पार्टियां एक साथ मिलकर मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। 

 

सीएम भगवंत मान ने SGPC के प्रधान पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि SGPC में राजनीतिक नियुक्तियां हुई हैं। इसके साथ ही दावा किया कि SGPC का प्रधान खुद को सुखबीर बादल का आदमी बता चुका है। सीएम मान ने कहा कि SGPC के प्रधान को खुद को गुरु का बंदा कहना चाहिए था। सीएम मान ने कहा कि यह वीडियो AI नहीं भी हो सकती, क्योंकि मैं इसमें नहीं हूं। इसके साथ ही कहा कि DGP को साजिश करने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों को पकड़कर दुनिया के किसी भी कोने से वापस लाया जाएगा और जनता के सामने रखा जाएगा। 


और पढ़ें