logo

ट्रेंडिंग:

विपक्षी नेता से मिलने पर पंजाबी सिंगर की सुरक्षा हटाई, AAP सरकार पर लगे आरोप

पंजाब सरकार ने एक जाने-माने सिंगर की सुरक्षा हटा दी है। दावा किया जा रहा है कि सुखबीर बादल से मुलाकात के बाद उनकी सुरक्षा हटाई गई है।

Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, Photo Credit: Bhagwant Mann

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पंजाब में विपक्ष सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर बदले और डर की राजनीति करने का आरोप लगा रही है। विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पार्टी विपक्ष के नेताओं और विपक्ष का समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ताजा विवाद एक सिंगर की सुरक्षा हटाने को लेकर हुआ है। एक मशहूर सिंगर ने दावा किया है कि पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा विपस ले ली है। 

 

पंजाब में करीब तार साल पहले मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर कर दिया गया था। इसके बाद से सुरक्षा को लेकर कई प्रश्न किए जाने लगे थे। जिस गायक ने दावा किया है कि उनकी सुरक्षा पंजाब सरकार ने हटा ली है उन्होंने भी खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खतरा बताया था। ऐसे में उनकी सुरक्षा हटाने को लेकर विवाद हो रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: 11 बजे से दिल्ली में पानी की सप्लाई बंद, तीन दिन नहीं आएगा पानी, वजह जानिए

क्या सुखबीर बादल से मिलने के कारण हटी सुरक्षा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, गायक की सुरक्षा में 14 सुरक्षाकर्मी तैनात थे। गायक ने हाल ही में सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की थी। इसके बाद ही उनकी सुरक्षा हटाए जाने की बात सामने आई है। गायक ने बताया कि विदेश में उनके घर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग भी की है। हालांकि, गायक ने अपना नाम उजागर ना करने की शर्त पर यह सारी जानकारी दी है। उन्होंने सुखबीर बादल से की मुलाकात को महज एक शिष्टाचार मुलाकात बताया और इसे राजनीतिक रंग ना देने की अपील की। 

कांग्रेस ने AAP पर बोला हमला

कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने सीएम मान पर हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'सीएम मान ने पंजाब के  एक जाने-माने सिंगर की सिक्योरिटी वापस ले ली है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि वह एक राजनेता से मिला था। इससे यह मैसेज जाता है कि पुलिस और प्रशासन एक आदमी को खुश करने के लिए है।'

 

प्रताप सिंह बाजवा ने आगे सीएम भगवंत मान पर हमला करते हुए लिखा कि यह वही भगवंत मान है जिसने पंजाब में वीआईपी कल्चर खत्म करने का वादा किया था। वह अब सतौज के महाराजा की तरह व्यवहार कर रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि पंजाब को कानून के राज की जरूरत है, अंहकार के राज की नहीं। 

 

यह भी पढ़ें: अश्लील कंटेंट पर केंद्र सरकार की सख्ती, 5 OTT प्लेटफॉर्म पर लगाया बैन

सिख प्रचारक की सुरक्षा भी हटाई

पंजाबी सिंगर पहले ऐसे व्यक्ति नहीं है, जिनकी सुरक्षा हटाने पर विवाद हो रहा है। इससे पहले ननकसर संप्रदा के प्रमुख संत बाबा घाला सिंह की सुरक्षा भी हटाई गई है। खास बात यह है कि उनकी सुरक्षा भी सुखबीर बादल से मुलाकात के बाद ही हटाई गई है। उनकी सुरक्षा हटाए जाने के फैसले को लेकर अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार, ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि यह सरकार का गलत कदम है। उन्होंने पंजाब सरकार से बाबा घाला सिंह को सुरक्षा देने की मांग की। पंजाब में विधानसभा चुनाव होने में अब एक साल के करीब समय रह गया है और ऐसे समय में सुरक्षा हटाए जाने से राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap