logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हाथरसः घर में रिटायर्ड फौजी-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

UP के जिला हाथरस में घर के अंदर फौजी व उसकी पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालकर हत्याकांड के खुलासे में जुट गई। पढे़ रिपोर्ट

accused and victim

मृतक शम्शुद्दीन Qj पत्नी सद्दो बेगम, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के हाथरस में रविवार सुबह डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आगरा बाईपास रोड पर ताज बॉडी मेकर के पास स्थित मकान में रिटायर्ड फौजी और उनकी पहली पत्नी के शव खून से लथपथ हालत में मिले। दोनों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर दोनों के शव पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतकों की पहचान 58 वर्षीय शम्सुद्दीन और उनकी पहली पत्नी 55 वर्षीय सद्दो बेगम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शम्सुद्दीन करीब 20 साल पहले फौज से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वह सादाबाद में रहने लगे थे। शनिवार रात वह अपनी पहली पत्नी सद्दो बेगम के साथ आगरा बाईपास रोड स्थित मकान में सोए थे। इसी दौरान दोनों की हत्या कर दी गई।

दो निकाह किए थे, दोनों पत्नियां अलग रहती थीं

पुलिस के अनुसार शम्सुद्दीन ने दो निकाह किए थे। उनकी पहली पत्नी सद्दो बेगम हाथरस के बालापट्टी मोहल्ले की रहने वाली थीं। वहीं दूसरी पत्नी सीमा आगरा की रहने वाली हैं। दोनों पत्नियां अलग-अलग मकानों में रहती थीं। रिश्तेदारों के मुताबिक शम्सुद्दीन दोनों के पास बारी-बारी से रहा करते थे। वारदात वाला मकान उनकी पहली पत्नी के साथ रहने का ठिकाना था और दूसरी पत्नी भी आसपास ही अलग मकान में रहती थीं।

 

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों का शक, युवक का सिर मुंडवाया, पेशाब पिलाया, जमकर पीटा

 

रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक मकान का मुख्य दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद परिजन की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। अंदर शम्सुद्दीन और सद्दो बेगम के शव खून से लथपथ पड़े थे। दोनों के गले धारदार हथियार से काटे गए थे। शव देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

SP और फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: रिटायर्ड बैंक अफसर को 6 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 95.66 लाख रुपये ठगे

 

पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया दोनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आसपास रहने वाले लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। वारदात के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।पुलिस अधीक्षक के मुताबिक हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह तथा आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें