logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंचकूला दौरे पर स्मृति ईरानी, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से लिया फीडबैक

बीजेपी की नवनियुक्त हरियाणा प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पंचकूला में दो दिवसीय दौरे पर पहुंची थी। इस दौरान हुई बैठकों में निर्णय लिया गया है कि पार्टी 3 महीनों के भीतर बूथों पर 11 सदस्यीय समिति के गठन कर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करेगी।

Haryana BJP

पंचकूला पहुंचीं हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नवनियुक्त हरियाणा प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दो दिवसीय दौरे के तहत पंचकूला में नेताओं व पदाधिकारियों से संगठन मजबूती पर चर्चा की। इस दौरान दोनों दिन बैठकों में पार्टी के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों का फीडबैक लिया गया। बैठक में अगले 3 महीनों के भीतर बूथों पर 11 सदस्यीय समिति के गठन और पुनर्गठन के साथ पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति पर भी चर्चा की गई।

 

हरियाणा प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी का ये पहला दौरा है। पहले दिन बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार रात 25 लोगों के साथ उन्होंने डिनर किया। डिनर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा शामिल रहे। पहले दिन संगठन मजबूती पर मंथन के बाद दूसरे दिन कोर कमेटी की बैठक ली गई।

 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़: सचिवालय, नेताओं, गायक और स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

'छोटे से छोटा वर्कर भी महत्वपूर्ण'

शुक्रवार को बैठक के दूसरे दिन हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी ने पार्टी के कोर कमेटी की बैठक ली। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत के बयान में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की अनदेखी का मुद्दा उठने के संकेत दिखे। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी कहा कि मिलजुल कर काम करना जरूरी है। छोटे से छोटा वर्कर भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

 

कोर कमेटी की बैठक के बाद सीएम, केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल, कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह, राज्य के कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रतिनिधियों के साथ तालमेल बढ़ाने को कहा गया है। 

 

यह भी पढ़ें: पंचकूला पहुंचीं हरियाणा BJP प्रभारी स्मृति ईरानी, 42 सीटों पर करेंगी खास मंथन

पदाधिकारी करेंगे रात्रि प्रवास

संगठन मजबूती के लिए वरिष्ठ पदाधिकारी रात्रि प्रवास करेंगे, ताकि पुराने और वरिष्ठ कार्यकतार्ओं से सीधा संवाद हो सके। इसको लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों, महामंत्रियों और जिला प्रभारियों के नियमित प्रवास तय किए गए हैं। पार्टी अगले 3 महीने में प्रदेश के हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति का गठन और पुनर्गठन कर हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करेगी।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें