logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चंडीगढ़: सचिवालय, नेताओं, गायक और स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

चंडीगढ़ में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट। जगह-जगह टीमें पहुंचकर जांच में जुटी। ईमेल भेजने वाले शख्स की पहचान का प्रयास, वास्तविकता का पता लगाने में जुटी एजेंसियां। प्रतिबंधित संगठनों ने किया दावा।

Representative Image

प्रतीकात्मक फोटो, Photo Credit: AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में एक बार फिर सचिवालय, मेयर कार्यालय समेत तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई और विभिन्न स्थानों पर जांच शुरू कर दी। धमकी भरे ईमेल में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के शो का भी जिक्र किया हुआ है। ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं के नाम भी लिखे हुए हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां वास्तविकता और ईमेल करने वाले शख्स की पहचान निकालने में जुटी हैं। बता दें कि ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें जांच के बाद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

 

ईमेल में सेक्टर-32 स्थित सौफिन इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46 स्थित कुंडन इंटरनेशनल स्कूल और सेक्टर-45 स्थित अक्षिप्स इंटरनेशनल स्कूल, पंजाब सचिवालय और विधानसभा तथा मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की बात लिखी गई। ईमेल में अलग-अलग स्थानों पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरे ईमेल में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के शो का भी जिक्र है। ईमेल में लिखा है कि लोग अपने बच्चों को शो में नहीं भेजें। उस कार्यक्रम के दौरान धमाकों की चेतावनी दी गई है। बता दें कि मेयर कार्यालय को ऐसी धमकी पहले भी मिल चुकी है। जिसके बाद मेयर की तरफ से सुरक्षा बढ़ाने को लेकर पुलिस को पत्र भी लिखा गया था।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा: जम्मू-कश्मीर वाले नंबर की बस पर हमला, पीड़ितों ने क्या बताया?

जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

ईमेल के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। ईमेल में जिन जगहों का जिक्र था, उन सभी जगहों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल जांच जारी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ये पता लगने में जुटी हैं कि ये ईमेल किसकी तरफ से और कहां से व किसी उद्देश्य से किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली नीरू ढांडा को मिलेगा हरियाणा गौरव अवॉर्ड

इन संगठनों का जिक्र

ईमेल में आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल , पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और मनविंदर सिंह ग्यासपुरा समेत कई के नाम भी लिखे हुए हैं। ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी, बब्बर खासला संगठनों की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इन संगठनों की तरफ से ये धमकी दी गई है। हालांकि, ईमेल में किए गए दावों को लेकर भी जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: पंचकूला पहुंचीं हरियाणा BJP प्रभारी स्मृति ईरानी, 42 सीटों पर करेंगी खास मंथन

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। पहले भी कई बार सचिवालय, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, मेयर कार्यालय, बस स्टैंड, पासपोर्ट कार्यालय, स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से हर बार जांच की जाती है, लेकिन जांच में कुछ खास हाथ नहीं लगता।


और पढ़ें