logo

ट्रेंडिंग:

ब्रेकअप के बाद दोबारा करनी थी दोस्ती, कार से टक्कर मारी, फिर किया बचाने का नाटक

केरल में एक शख्स ने अपनी ही पूर्व प्रेमिका का एक्सीडेंट करवाया और फिर उसे बचाने आ गया। इस मामले में इस शख्स और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

representative image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Sora AI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

केरल के पत्तनमथिट्टा से एक रोचक मामला सामने आया है। एक महिला और उसके प्रेमी का ब्रेकअप हो गया था। प्रेमी चाहता था कि उसकी दोस्ती फिर से हो जाए। इसके लिए उसने अपनी पूर्व प्रेमिका का एक्सीडेंट करवाया और फिर उसे बचाने आ गया। यह दांव उसी पर उल्टा पड़ गया और जांच में उसके पूरे खेल का खुलासा हो गया। अब महिला की एक उंगली टूट गई है और कई अन्य गंभीर चोटें आई हैं। इस सबका नतीजा यह हुआ कि पूरा खेल रचने वाले इस शख्स के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय शख्स रंजीत राजन और उसके दोस्त अजस (19) ने इस दुर्घटना की योजना बनाई थी, जिसमें एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के बाद एक रंजीत उस महिला को बचाने पहुंचा ताकि वह उसका विश्वास और सहानुभूति हासिल कर सके। रंजीत राजन कोन्नि में मम्मूदु के रहने वाला है और अजस, पय्यानामोन का निवासी है। पुलिस ने यह भी बताया है कि पहले रंजीत का अफेयर महिला से था लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वह चाहता था कि दोबारा उससे दोस्ती हो जाए।

 

यह भी पढ़ें- खेल-खेल में लगाई आग में 4 छात्र झुलसे, सरकार ने 5 टीचर्स की सैलरी रोक दी

पहले टक्कर मारी, फिर बचाने आया

 

जांच के मुताबिक, 23 दिसंबर को शाम करीब 5:30 बजे यह महिला कोचिंग क्लास के बाद अडूर से स्कूटर पर सवार होकर घर जा रही थी। जब वह वझामुत्तम पूर्व के पास पहुंची तो एक कार उसका पीछा कर रही थी। कुछ ही पल बाद कार ने पीछे से स्कूटर को टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिर गई लेकिन कार नहीं रुकी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत महिला की मदद की। तभी इनोवा कार में सवार रंजीत वहां पहुंचा। रंजीत ने लोगों से कहा कि वह उसका पति है और फिर वह उसे कोच्चि के एक अस्पताल ले गया। अब पुलिस ने बताया है कि यह सब पहले से प्लान किया गया था।

 

पुलिस के अनुसार, महिला को गंभीर चोट आई हैं और उसकी दाईं कोहनी खिसक गई है, छोटी उंगली टूट गई है और पूरे शरीर पर खरोंच और चोट आई है पहले महिला के बयान के आधार पर सामान्य दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया था लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरते गए, शक बढ़ता गया। पूछताछ के दौरान बयान मेल नहीं खा रहे थे। जांच में पता चला कि यह हादसा अचानक नहीं हुआ था बल्कि पूर्व नियोजित था।

 

यह भी पढ़ें- बिहार फॉर्मूले से दोबारा जीतेंगे हिमंता? महिलाओं को बांटे 10 हजार के चेक

दोनों हो गए गिरफ्तार

 

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि अजस ने रंजीत के इशारे पर जानबूझकर स्कूटर को टक्कर मारी और रंजीत ने परिवार की सहानुभूति हासिल करने के लिए महिला की मदद की। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ीं। पुलिस ने कहा कि पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'आरोपियों को लगा कि वे डर और एहसान का भाव पैदा करके लोगों की भावनाओं से खेल सकते हैं लेकिन उनकी योजना से गंभीर नुकसान हुआ और यह मामला एक बड़ी त्रासदी में भी बदल सकता था।' इस मामले की जांच पत्तनमथिट्टा पुलिस के उप-निरीक्षक एलेक्सकुट्टी एस कर रहे हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap