logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सरकारी अस्पताल में बच्चा पैदा हुआ तो मिलेगी सोने की अंगूठी, हो गई शुरुआत

तमिलनाडु सरकार ने एक योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। 

CM Vijay launches scheme in Madurai

मदुरै में सीएम विजय, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए एक योजना की शुरुआत की है। सीएम विजय ने एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की है जिसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों  को 22 कैरेट सोने की 1 ग्राम की अंगूठी दी जाएगी। इस योजना का नाम 'थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम' रखा गया है। इसका मतलब होता है 'मामा की तरफ से सोने की अंगूठी'। विजय की तमिलागा वेट्री कड़गम (TVK) ने विधानसभा चुनाव के दौरान ही इसका वादा किया था।

 

मदुरै के सरकारी अस्पताल से इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को शुरू करने के बारे में सरकार का कहना है कि वह महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए इस तरह की योजना को बढ़ावा दे रही है। 

 

यह भी पढ़ें: कन्नौज बस हादसे में 6 साल बाद भी नहीं मिला न्याय, अब ग्रेटर नोएडा में 9 की मौत

कितने पैसे खर्च होंगे?

सरकार का कहना है कि इस तरह के योजनाओं को शुरू करने का मकसद परिवारों को सरकारी अस्पतालों में बच्चे के जन्म के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रदेश की सरकार ने इस योजना के लिए 755.83 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। पहले चरण के वितरण के लिए  1.28 लाख सोने की अंगूठियां पहले ही खरीद ली गई हैं।

कैसे मिलेगा फायदा?

यह लाभ 22 जून 2026 या उसके बाद जन्म लेने वाले उन बच्चों को मिलेगा जिनके माता-पिता तमिलनाडु के स्थायी निवासी हैं। इस योजना का फायदा उठाने के लिए मां का राज्य के सरकारी तंत्र में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। 

विवाद क्या है?

यह योजना पहले 15 सितंबर को पूर्व सीएम सी. एन. अन्नादुरै की जयंती पर शुरू होने वाली थी लेकिन सीएम विजय की लंदन यात्रा के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। इस योजना की शुरुआत से सरकार पर आरोप लग रहा है कि वह सरकारी खजानों का गलत इस्तेमाल कर रही है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में हर साल लगभग 7.8 लाख बच्चों का जन्म होता है। इनमें करीब 53% यानी लगभग 4.2 लाख डिलीवरी सरकारी अस्पतालों में होती हैं। सरकार का मानना है कि इस योजना से यह आंकड़ा और बढ़ेगा। 

 

यह भी पढ़ें: ‘IAS बनवा दूंगा’, महिला बैंककर्मी को झांसा देने वाला सपा नेता गिरफ्तार

 

विधानसभा चुनाव से पहले विजय ने महिलाओं के लिए कई वादे किए थे जिसमें से एक यह योजना भी थी। इससे पहले उनकी सरकार 'अन्नपूर्णी सुपर 6' योजना लागू कर चुकी है, जिसके तहत परिवारों को साल में 6 LPG सिलेंडर मुफ्त दिए जाते हैं। इसके अलावा, राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारियों को छोड़कर अन्य परिवारों की महिला मुखिया को हर महीने 2,500 रुपये देने जैसे कई अन्य वादे भी शामिल हैं।


और पढ़ें