logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तमिलनाडु में डबल हो गया ऑटो का किराया, पहले 1.8 किलोमीटर के लिए लगेंगे 50 रुपये

तमिलनाडु में ऑटो के न्यूनतम किराए में दोगुने की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी 13 साल के बाद की गई है। अब ऑटो का न्यूनतम किराया 50 रुपये होगा।

तमिलनाडु में ऑटो का किराया

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु की सरकार ने ऑटो रिक्शा के किराए में लगभग एक दशक से ज्यादा समय के बाद बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत न्यूनतम किराए को 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। 13 साल बाद हुए इस बदलाव के पीछे ऑटो संगठनों की मांग है जिसमें वे इसे कम से कम 60 रुपये करने की मांग कर रहे थे। तमिलनाडु की सी जोसेफ विजय सरकार ने इन्हीं संगठनों की मांग को ध्यान में रखते हुए पहले 1.8 किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया 50 रुपये कर दिया है। इसके बाद हर एक किलोमीटर के लिए 25 रुपये देने होंगे। इस तरह ऑटो के किराए में लगभग दोगुने की बढ़ोतरी हो जाएगी।

 

हाल ही में ऑटो चालकों के यूनियन ने मांग रखी थी कि न्यूतनम किराया 1.5 किलोमीटर के लिए 60 रुपये होना चाहिए। इतना ही नहीं, प्रति किलोमीटर किराया 30 रुपये करने की भी मांग की गई थी। वहीं, ग्राहकों के संगठनों ने न्यूतनम किराया 1.8 किलोमीटर या 2 किलोमीटर के लिए 50 रुपये रखने का प्रस्ताव रखा था। इसी पर तमिलनाडु के परिवहन मंत्री ए विजय तमिलन ने वादा किया था कि दीपावली से पहले किराए में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: MLC Election Result Update: 4 राज्यों की 28 सीटें, कहां, कौन जीता? सब जानिए 

 

अब कैसे और कितना लगेगा ऑटो का किराया?

नए रेट के मुताबिक, तमिलाडु में ऑटो का किराया पहले 1.8 किलोमीटर के लिए 50 रुपये होगा। इसके बाद हर किलोमीटर के लिए 25 रुपये देने होंगे। घाट का किराया न्यूनतम किराए का 1.2 गुना होगा और बेसिक किराया 60 रुपये होगा। घाट पर प्रति किलोमीटर चार्ज 30 रुपये होगा। रात से 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट चार्ज लगेगा। यह किराया सामान्य किराए की तुलना में 1.5 गुना ज्यादा होगा। वेटिंग चार्ज 1 रुपये प्रति मिनट लगेगा।   

कितना बढ़ जाएगा खर्च?

पहले न्यूनतम किराया 25 रुपये और प्रति किलोमीटर किराया 12 रुपये थे। इस तरह अगर आप 10 किलोमीटर की यात्रा करते तो लगभग आपको लगभग 119 रुपये देने होते। अब इसी 10 किलोमीटर की यात्रा के लिए लगभग 250 रुपये देने होंगे। ऑटो संगठनों का कहना है कि 13 साल में गैस कई गुना महंगी हो गई है। इसके अलावा, महंगाई बढ़ी है, मेंटेनेंस महंगा हुआ है और टैक्सियों की वजह से कंपटीशन भी बढ़ा है इसलिए उनकी मांग वाजिब है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ऐप से ऑनलाइन बुक हो जाएगी शराब, होम डिलीवरी होगी या नहीं?

 

यह भी बता दें कि तमिलनाडु में आखिरी बार इस किराए में बढ़ोतरी साल 2013 में की गई थी। तब पहले 1.8  किलोमीटर के लिए 25 रुपये और आगे के प्रति किलोमीटर के लिए 12 रुपये की दर तय की गई थी। तब से लेकर अभी तक ऑटो चालक इसी किराए पर सवारियां ढोते आ रहे हैं।

Related Topic:#Tamilnadu News

और पढ़ें