logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'BJP ऐसे ही तैयारी करती है', संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की रेड पर भड़की AAP

ED ने अब पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की है। इससे दो दिन पहले ही राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

sanjeev aroroa

संजीव अरोड़ा, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब पंजाब सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े कुछ ठिकानों पर छापेमारी की है। दो दिन पहले ही ED ने AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर छापा मारा था। अब संजीव अरोडा से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा है कि किसी भी राज्य में चुनाव की तैयारी भारतीय जनता पार्टी (AAP) ऐसे ही करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने लुधियाना की कुछ जगहों पर छापा मारा है और अभी जांच जारी है।

 

ईडी के अधिकारियों ने बताया है कि लुधियाना और कुछ अन्य जगहों पर संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर जांच की जा रही है। साल 2024 में भी संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी ने एक बार छापेमारी की थी। उस वक्त ईडी का आरोप था कि संजीव अरोड़ा से जुडी़ कंपनियों की वजह से राज्य सरकार को काफी नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं, ईडी का यह भी कहना था कि औद्योगिक प्लॉट को रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए देकर करोड़ों की रकम बनाई गई। बता दें कि संजीव अरोड़ा को जुलाई 2025 में पंजाब सरकार में मंत्री बनाया गया था। इससे पहले वह राज्यसभा सांसद थे।

क्या बोली AAP?

AAP के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लिखा है, 'अब ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां छापा मारा है। यह एक साफ पैटर्न है। बीजेपी इसी तरह से किसी राज्य में अपनी चुनावी तैयारी शुरू करती है।'

 

ED के अधिकारियों के मुताबिक, यह  छापेमारी लुधियाना, जालंधर, चंडीगढ़ और गुरुग्राम की कुल 13 जगहों पर की जा रही है। यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट ऐक्ट (FEMA) के तहत हो रही है। जिन जगहों पर छापेमारी हुई है, उनमें संगीव अरोड़ा के घर के अलावा उनके बिजनेस पार्टनर हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के ऑफिस और दफ्तर भी शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा की जगह डिप्टी लीडर बने थे अशोक मित्तल, अब पड़ गया ED का छापा

 

संजीव अरोड़ा ने इस छापेमारी के बारे में लिखा है, 'गुड मॉर्निंग! ईडी ने मेरे ठिकानों पर छापेमारी की है। एक जिम्मेदार नागिरक होने के नाते मैं एजेंसियों का पूरा सहयोग करूंगा और मुझे पूरा भरोसा है कि सत्य की जीत होगी।'

पंजाब के मुख्यमंत्री भवंगत मान ने कहा है कि AAP को तो खासतौर पर निशाने पर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा है, 'बीजेपी का यह सोचना है कि कांग्रेस को तो झेल लेंगे, तीसरा कोई पैदा न हो जाए, इसलिए हमारे नेताओं के खिलाफ केस किए। अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा, मनीष सिसोदिया को जेल भेजा, राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भेजा गया। नेताओं को डराया गया कि बीजेपी ज्वाइन कर लो। अभी भी यह डराने-धमकाने की राजनीति जारी है। ये लोग चुनाव लोगों से नहीं जीतते, ईडी-सीबीआई और चुनाव आयोग के जरिए जीतते हैं। पिछले दिनों हमारे सांसद अशोक मित्तल के यहां ईडी की रेड हुई।'

 

यह भी पढ़ें: पॉपुलैरिटी से जलन या साथ न खड़े होने की सजा, राघव चड्ढा के साथ AAP ने क्या किया?

 

संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की रेड पर भगवंत मान ने कहा है, 'संजीव अरोड़ा जी हमारे बिजली मंत्री हैं, उन्होंने लुधियाना में बीजेपी को बुरी तरह से हराया था। मतलब है कि बीजेपी ने 2027 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इनको 117 बंदे ही नहीं मिल रहे हैं चुनाव लड़ने के लिए। इसलिए बीजेपी कह रही है कि ईडी भेजकर डराओ।'

 

 

Related Topic:#ED#AAP

और पढ़ें