logo

मूड

ट्रेंडिंग:

काशी में डिजिटल जनगणना शुरू, पोर्टल पर खुद भर सकेंगे परिवार का ब्योरा

वाराणसी में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने स्व-गणना की शुरुआत की है। लोग 30 नवंबर तक se.census.gov.in पर परिवार का ब्योरा दर्ज कर सकेंगे।

काशी में महापौर ने भी स्वगणना अभियान में हिस्सा लिया है। Photo Credit: Khabargaon

काशी में महापौर ने भी स्वगणना अभियान में हिस्सा लिया है। Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना के तहत वाराणसी में सोमवार से स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सिगरा स्थित अपने आवास पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस अभियान की शुरुआत की। नागरिक 30 नवंबर तक घर बैठे पोर्टल पर अपने परिवार का ब्योरा दर्ज कर सकते हैं।

महापौर ने काशीवासियों से तय समय में स्व-गणना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना में दी गई सभी जानकारियां सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएंगी। इनका उपयोग देश के विकास और भावी नीतियां बनाने में होगा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह, जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्र और नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: 'अयोध्या की तारीख बता दी, मथुरा-काशी कब जाएंगे', राजभर ने अखिलेश से पूछा

कैसे करें सकते हैं स्व-गणना?

अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह ने बताया कि नागरिक आधिकारिक पोर्टल सेल्फ सेंसस पर खुद अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए पहले नाम और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर ओटीपी सत्यापन के बाद ऑनलाइन प्रश्नावली भरनी होगी।

फॉर्म जमा करते ही 11 अंकों की एक विशेष एसई-आईडी (SE-ID) बनेगी। इस आईडी को संभालकर रखना जरूरी है। जनगणना करने कर्मचारी या प्रगणक जब घर आएंगे, तब इसे दिखाने पर आपका डेटा अपने आप सत्यापित हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: कासगंज में आकाशीय बिजली का कहर, मां-बेटी समेत एक परिवार के 3 लोगों की मौत

घर-घर जाकर होगी जनगणना 

स्व-गणना की अवधि खत्म होने के बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का काम करेंगे। नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने लोगों से अपील की है कि वे खुद स्व-गणना करें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो सके।

यह भी पढ़ें: 'अयोध्या-काशी तो झांकी है, मथुरा बाकी है’, अखिलेश को धर्म संसद का मिला न्योता

जनगणना में क्या बताना होगा?

जनगणना में कुल 40 बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी। फॉर्म भरने से पहले परिवार के सभी सदस्यों का ब्योरा तैयार रख लें। इनमें व्यक्तिगत विवरण शामिल हैं। जैसे नाम, मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय आयु, धर्म, जाति और राष्ट्रीयता। पारिवारिक और अन्य जानकारी में माता-पिता का विवरण, दिव्यांगता (यदि हो), मातृभाषा और अन्य भाषाओं का ज्ञान शामिल है।

साक्षरता, डिजिटल साक्षरता और शैक्षणिक स्तर भी पूछा जाएगा। रोजगार और आवास से जुड़े सवालों में व्यवसाय की श्रेणी, उद्योग या सेवा का स्वरूप, कार्यस्थल तक यात्रा, जन्म स्थान और स्थायी निवास स्थान शामिल हैं। अन्य जानकारी में विवाहित महिलाओं के बच्चों का ब्योरा, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान और बैंक खातों की कुल संख्या पूछी जाएगी। मोबाइल नंबर, आधार नंबर, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता भी बतानी होगी।

Related Topic:#Census#Caste Census

और पढ़ें