logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुजरात में IB, AAP और अरविंद केजरीवाल का पंगा क्या है? इनसाइड स्टोरी

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को इंटेलिजेंस ब्यूरो लोग फोन कर रहे हैं, वेरिफिकेशन के लिए पूछ रहे हैं। पढ़ें रिपोर्ट।

Arvind Kejirwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल। Photo Credit: AAP/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी गुजरात में AAP कार्यकर्ताओं को फोन कर रहे हैं, वेरिफिकेशन के बहाने उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि AAP कार्यकर्ताओं को अक्सर IB के अधिकारी फोन कर देते हैं, जब उनसे सवाल करो कि क्या एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर IB को जानकारी देनी होती है तो वे फोन काट देते हैं।

अरविंद  केजरीवाल के इस दावे पर इंटेलिजेंस ब्यूरो विभाग ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की है कि अगर अगली बार इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से कोई फोन आए तो लोग, नंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दें, जिससे लोग पूछ सकें कि उन्हें फोन क्यों किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कभी था AAP का 'शीशमहल', अब है BJP की 'कुर्सी', ये माजरा क्या है?

IB विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

AAP नेता दुर्गेश पाठक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में काम कर रहे एक कार्यकर्ता को एक नंबर से लगातार फोन आ रहा है। उधर से फोन करने वाला शख्स कह रहा है कि वह IB से बोल रहा है, दफ्तर आकर वेरिफिकेशन कराने का दबाव दे रहा है। दुर्गेश पाठक ने सवाल किया कि क्या सच में इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी, फोन कर रहे हैं, यह नंबर असली है।

दुर्गेश पाठक ने एक सवाल भी उठाया। उन्होंने लिखा, 'IB बताए अगर कोई व्यक्ति, इस देश के एक राज्य से दूसरे राज्य में काम करने जाता है तो किस कानून के तहत, IB में रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है?' 

AAP कार्यकर्ताओं का दावा है कि बार-बार उनके साथ ऐसा किया जा रहा है, जिससे वे परेशान हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को बेहद संगीन बताया है और कहा है कि लोग अब इंटेलिजेंस ब्यूरो से सवाल करें कि ऐसा क्यों हो रहा है।

यह भी पढ़ें: नर्मदा की जीत से जोश हाई, आखिर गुजरात में इतनी उत्साहित क्यों है आम आदमी पार्टी?

 

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा है? 

अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, AAP:-
यह बहुत संगीन मामला है। मैंने इस नंबर पर फोन किया। पूछा कि क्या आप IB से बोल रहे हैं? उसने कहा- हां। मैंने कहा, 'मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं। आप किस कानून में वेरिफिकेशन की बात कर रहे हो?' उसने फोन काट दिया। उसके बाद से फोन नहीं उठा रहे।

अरविंद केजरीवाल क्या चाहते हैं?

अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया, 'IB ये बताए कि क्या ये उनका नंबर है? IB की तरफ से हमारे कार्यकर्ताओं को ऐसे बहुत फोन आते हैं। आप सब लोग भी इस नंबर पर फोन करके पूछो कि किस कानून में एक राज्य से दूसरे राज्य में काम पर जाने वाले नागरिक को IB के पास वेरिफिकेशन करवाना होता है?'

अब क्या करेंगे अरविंद केजरीवाल? 

अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'अगली बार जब मैं गुजरात जाऊंगा तो स्वयं IB ऑफिस में जाकर उनसे पूछूंगा। गुजरात के किसी भी कार्यकर्ता को अगली बार IB से फोन आए तो उसे सोशल मीडिया पर डाल दे ताकि जनता भी उनसे पूछ सके।'

यह भी पढ़ें: गुजरात में AAP को हराना था, बीजेपी ने कांग्रेस से कर लिया गठबंधन

लोग क्या कह रहे हैं?

अरविंद केजरीवाल के इंटेलिजेंस ब्यूरो से फोन आए वाले दावे पर उनके समर्थकों ने साथ दिया है। उनका कहना है कि बीजेपी, जिन राज्यों में मजबूत है, वहां सामान्य तौर पर विपक्ष पर ऐसे ही दबाव बनाती है। दूसरी तरफ कुछ लोगों ने उनके दावे पर तीखी प्रतिक्रियाएं दीं हैं।

कई लोगों ने मजाक उड़ाते हुए आईबी को इंपीरियल ब्लू से जोड़ दिया और कहा है कि स्टॉकिस्ट का कॉल आया होगा या केजरीवाल ने ज्यादा पेग लगाए हैं। बीजेपी समर्थकों ने इसे साइबर फ्रॉड, पुराना झूठ या राजनीतिक ड्रामा बताया, जबकि AAP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे केंद्र की तानाशाही, धमकी और डराने की साजिश करार दिया। 

कुछ लोगों ने लिखा है कि AAP के क्रांतिकारी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और लड़ेंगे-जीतेंगे। कुछ लोगों ने पारदर्शिता की मांग की, ट्रू कॉलर चेक करने की सलाह दी, जबकि कई लोगों ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बनने की राह पर हैं।

Related Topic:#Arvind Kejriwal#AAP

और पढ़ें