logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पति को परोसा 3 दिन पुराना सांभर, झगड़ा हुआ तो खुदकुशी कर बैठी महिला

बैंगलूरू की एक महिला का अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद महिला ने खुदकुशी कर ली है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बैंगलूरू से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां बैंगलूरू में रहने वाले एक पति-पत्नी के बीच बासी सांभर को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति को बासी खाना परोसा था। पति ने बासी खाना मिलने पर हंगामा खड़ा कर दिया। दंपत्ति के बीच जमकर कहासुनी हुई। पति से नाराज होकर महिला ने खुदखुशी कर ली।


सुसाइड करने वाली महिला का नाम काव्या है। उसने अपने पति को तीन दिन पुराना सांभर खाने को दिया था। यह सांभर पिछले तीन दिनों से बार-बार गर्म करके परोसा जा रहा था। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि कथित तौर पर काव्या के पति ने उन्हें गाली दे दी। इससे काव्या आहत हो गई और उसने कीटनाशक गोली खाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'आपके भतीजे ने प्रांत का नाम रोशन कर दिया...', CM सैनी से बोले एकांश ढुल के पिता

 

बासी सांभर बना झगड़े की वजह

 

काव्या की शादी 5 साल पहले हुई थी। काव्या के पति का नाम रंगस्वामी है। दोनों की 4 साल की एक बेटी है। काव्या की उम्र 27 साल थी। जानकारी के अनुसार काव्या पिछले तीन दिनों से ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में तीन दिन पुराना सांभर ही दे रही थी। तीन दिन बाद फिर से रंगस्वामी को खाने में वही सांभर दिया गया। सांभर को देखकर रंगस्वामी गुस्से से लाल हो गया और काव्या को जमकर खरी-खोटी सुनाने लगा, जिसे सुनकर काव्या दुखी हो गई थी।

 

जहर खाकर की सुसाइड

पति के साथ झगड़े के बाद काव्या बेहद दुखी हो गईं। इसके बाद उन्होंने फसल में डालने वाला कीटनाशक जहर खा लिया। जहर खाने के बाद काव्या को बार-बार उल्टियां होने लगीं। काव्या की खराब हालत देखकर परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, लेकिन काव्या ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बन गई रिंग लाइन मेट्रो, PM मोदी करने वाले हैं उद्घाटन

 

पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वह मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने काव्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है, ताकि पता चल सके कि मौत की वजह जहर है या कोई और कारण है।


और पढ़ें