logo

मूड

ट्रेंडिंग:

झगड़े में भाई का साथ नहीं दिया, भाइयों ने मिलकर इकलौते बेटे को मार डाला

यमुनानगर में चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम। दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया। दो बहनों का भाई और परिवार का इकलौता बेटा था मरने वाला युवक।

representative image of Crime Scene

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यमुनानगर में झगड़े में चचेरे भाई का साथ न देने पर 34 साल के युवक को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। दो बहनों के भाई और दो बच्चियों के सिर से उनके पिता का साया उठ गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के शहर कमला नगर में छोटी लाइन के पास रहने वाले शरण सिंह दशहरा देखने के बाद परिवार को घर छोड़कर शाम करीब सवा सात बजे सब्जी लेने के लिए निकला था। इसी बीच रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो शरण सिंह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिवार वाले उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS और 22 HPS के तबादले

पत्नी ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार रात कमला नगर की छोटी लाइन पर दीपक उर्फ दीपा अपने साथियों के साथ मौजूद था। इसी दौरान सरन सिंह का दीपक के साथ विवाद हो रहा था। दीपक उससे कह रहा था कि वह झगड़े में उसका साथ नहीं देता। इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई और दीपक ने सरन सिंह को मुक्के मारने शुरू कर दिए। लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो वहां दीपक का भतीजा शिवम उर्फ शिवा अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर पहुंचा। उन्होंने भी सरन सिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सरन सिंह की पत्नी नेहा ने लोगों की मदद से सरन सिंह को तुरंत यमुनानगर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सरन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस की कस्टडी से भागे आरोपी, पुलिया से लगाई छलांग, अस्पताल पहुंचे

पुलिस चौकी पहुंच की कार्रवाई की मांग

शरण सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। उसके परिवार में पत्नी के अलावा 2 साल और 6 साल और की दो छोटी बेटियां हैं। सरन सिंह की मौत के बाद दोनों बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इस वारदात को लेकर स्थानीय निवासियों में काफी गुस्सा भी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार सुबह सरन सिंह के रामपुरा चौकी पहुंचे। मामले में सरन सिंह के परिवार ने सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। मामले में यमुनानगर सिटी थाना पुलिस ने संजीव कुमार की शिकायत पर दीपक उर्फ दीपा, शिवम उर्फ शिवाय और दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


और पढ़ें