logo

ट्रेंडिंग:

G नहीं Jmail, एपस्टीन फाइल्स तो ऐसे मिलेंगी जैसे जेफरी का ईमेल हैक कर लिया हो

अगर आप भी जेफरी एपस्टीन से जुड़े लोगों वाली फाइल्स देखना चाहते हैं तो और लाखों फाइल्स देखकर डर रहे हैं तो Jmail नाम का जुगाड़ मार्केट में आ गया है।

epstein files

जेफरी एप्स्टीइन की सारी फाइल्स एक जगह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

यौन अपराधी रहे जेफरी एपस्टीन का मामला इन दिनों खूब चर्चा में है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) ने लाखों फाइल्स जारी की हैं। DOJ की वेबसाइट पर मौजूद इन फाइल्स को एक्सेस करना बेहद मुश्किल काम है और अगर आप किसी एक आदमी के बारे में खोजना चाहते हैं तो काफी समय खर्च हो जाता है। इसी समस्या का हल निकालने के लिए कुछ युवाओं ने एक ऐसा काम कर दिया जो अब चर्चा का विषय बन गया है। असल में इन लोगों ने गूगल के ईमेल पोर्टल की नकल करके एक 'Jmail' बनाया है जहां आप सारी एपस्टीन फाइल्स एकदम वैसे ही देख सकते हैं जैसे अपनी ईमेल देखते हैं और गूगल ड्राइव को एक्सेस करते हैं।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई अन्य नेताओं ने इन फाइल्स को रोकने की खूब कोशिश की थी। वहीं, एलन मस्क लगातार मांग करते रहे कि इन फाइल्स को जारी किया जाए। अब जो नई खेप आई है उसमें डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र तो है ही, एलन मस्क का नाम भी सामने आया है। हालांकि, हम यह नहीं बता रहे हैं कि किसका नाम आया है, किसका नहीं। हम तो यह बता रहे हैं कि इन फाइल्स को देखना कैसे है।

किसने बनाया Jmail?

 

अब इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना है तो खूब प्रयोग होते ही रहते हैं। ऐसा ही एक प्रयोग सॉफ्टवेयर इंजीनियर रिले वाल्ज और ल्यूक ईगल ने किया। ल्यूक एक एआई वीडियो कंपनी किनो AI के कोफाउंडर भी हैं। इन लोगों ने Jmail नाम का एक पोस्टल बनाया। यह एकदम वैसा ही दिखता है जैसा आपका खुद का जीमेल अकाउंट। ठीक वैसे ही ईमेल्स दिख रही हैं, लेबल्स में लोगों के नाम हैं, ठीक उसी तरह गूगल ड्राइव है जिसमें पीडीएफ पड़ी हैं और ईमेल पर जवाब भी हैं जिससे कि आप उन लोगों की बातचीत का रिकॉर्ड देख सकें जिनके नाम एपस्टीन फाइल्स में आए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप, ड्यूक, बिलगेट्स, मस्क..., एपस्टीन फाइल्स में आए 8 नाम, जिन पर हंगामा मचा

 

इन लोगों ने यह वेबसाइट सिर्फ 5 घंटे में बना डाली थी और 2 दिन के अंदर इसे लॉन्च भी कर दिया है। अब हर दिन करोड़ों लोग इस वेबसाइट पर जा रहे हैं और इस पर मौजूद फाइल्स देख और पढ़ रहे हैं। इस बनाने के बारे में ल्यूक ईगल कहते हैं, 'इसके दो स्टेप थे, पहला तो इन हजारों-लाखों पीडीएफ से डेटा लेना और फिर उन्हें ऐसे डेटा के रूप में दिखाना जैसे जीमेल पर दिखाया जाता है।'

कैसे मिलेगी यह वेबसाइट?

 

यह वेबसाइट एकदम पब्लिक और फ्री है यानी आप इसका इस्तेमाल बिना एक भी पैसा दिए कर सकते हैं। बस https://www.jmail.world/ पर जाना है और जैसे आप अपना जीमेल चलाते हैं, ठीक वैसे ही इसका भी इस्तेमाल करना है। इस पोर्ट पर ईमेल की तरह Jmail, फोटो की तरह Jphoto, JDrive और JFlights जैसे सेक्शन दिए हैं। इन सब पर अलग-अलग जानकारी मौजूद है।

 

जेफरी एपस्टीन के मैसेज, उसके क्लाइंट्स की फ्लाइट डीटेल, ऐमजॉन से ऑर्डर की गई चीजों और एपस्टीन के फेसबुक तक का क्लोन बनाकर सारी जानकारी कॉपी कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल्स में जोहरान की मां मीरा नायर का जिक्र, 2009 के ईमेल में क्या लिखा?

 

 

एप्सटीन फाइल्स में क्या है?

 

इन ईमेल्स में अप्रैल 2009 से जुलाई 2019 के बीच जेफरी एप्स्टीन से अलग-अलग लोगों की बातचीत का ब्योरा है। जो ईमेल भेजी गई थीं, उन्हें ईमेल की तरह दिखाया गया है। बाकी के दस्तावेजों को गूगल ड्राइव की तरह पेश कर दिया गया है। आप किसी के नाम से सर्च करेंगे तो आपको फाइल्स मिल जाएंगी।

 

 

उदाहरण के लिए- एक ईमेल एलन मस्क के नाम से है। पहले जेफरी एपस्टीन ने एलन मस्क को लिखा था, 'आईलैंड तक आने के लिए हेलिकॉप्टर में आपके साथ कितने लोग होंगे?'

इसके जवाब में एलन मस्क लिखते हैं , 'शायद मैं और तलुलाह (एलन मस्क की पूर्व पतनी), आपके आईलैंड पर सबसे वाइल्ड पार्टी किस दिन/रात को होगी?'

 

यह भी पढ़ें: कैलेंडर गर्ल, ओरल...पार्टी, एपस्टीन फाइल्स का नया खुलासा, ट्रंप-बिलगेट्स सब फंसे

 

 

ऐसा ही एक ईमेल अनिल अंबानी के नाम से है जिसमें वह डोनाल्ड ट्रंप के फोन कॉल और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के दौरे के बारे में बात कर रहे हैं। इसके साथ, एक न्यूज स्टोरी का भी जिक्र किया गया है। इसे खोजने के लिए बस आपको 'Anil Ambani' लिखना है, कुछ ही सेकेंड में आप यह ईमेल देख सकेंगे।

 

हाल ही में जब लाखों फाइल्स फिर से जारी की गईं तो ल्यूक ईगल ने फिर से AI का इस्तेमाल किया और सारी फाइल्स फिर से अपलोड कर दीं। इस बार रीडक्टो AI की मदद से 300 GB से ज्यादा की फाइल्स कुछ ही समय में अपलोड कर ली गईं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap