logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फ्रेंडशिप डे: दोस्तों को भेजें शायरी साथ में दें ये गिफ्ट, दिन बन जाएगा

2 अगस्त के दिन फ्रेंडशिप डे है। इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। यहां जानिए फ्रेंडशिप डे पर आपको अपने दोस्तों को क्या गिफ्ट देना चाहिए।

friends

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

2 अगस्त एक ऐसी तारीख है, जिस दिन हर व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करता है। व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसे जीवन में सच्चे दोस्त मिलें, जो उसकी खुशी में खुश रहें और दुख की घड़ी में सहारा दें। इसी सच्ची दोस्ती के लिए 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिन कई लोग अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं। साथ ही दोस्तों को कुछ खास गिफ्ट भी देते हैं।

 

30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया गया था, जबकि भारत में आज यानी 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। भारत में हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। उसी हिसाब से इस साल 2 अगस्त के दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। अब सवाल उठता है कि इस दिन को किस प्रकार सेलिब्रेट करें। साथ ही यह भी सवाल उठता है कि इस दिन दोस्तों को कैसे मैसेज भेजें। आइए जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: आपको नहीं समझ आतीं Gen Z की स्लैंग वाली बातें? इन शब्दों के अर्थ जान लीजिए

दोस्तों को भेजें शायरियां

 

1.मुस्कुराहट का कोई मोल नहीं होता,
कुछ रिश्तों का कोई तोल नहीं होता।
लोग तो मिल जाते हैं हर रास्ते पर,
हर कोई आपकी तरह अनमोल नहीं होता।

 

2.दोस्ती नाम है भरोसे का,
हर खुशी और हर किस्से का।
जो हर मोड़ पर साथ निभाए,
वहीं असली दोस्त कहलाए।

 

यह भी पढ़ें: फॉलोअर्स बढ़ाने को तीन बहनों ने रची फर्जी शादी की कहानी, वायरल हुआ किस्सा

 

3.रिश्तों से बड़ी कोई दौलत नहीं होती,
दोस्ती से खूबसूरत कोई चाहत नहीं होती।
जो दोस्त दिल से साथ निभाए,
उससे बढ़कर कोई इबादत नहीं होती।

 

4.हर पल की खुशी आपकी यादों से है,
हमारी हर मुस्कान आपकी बातों से है।
ये रिश्ता यूं ही बना रहे हमेशा,
क्योंकि हमारी दुनिया आपकी दोस्ती से है।

 

यह भी पढ़ें: कौन है ऋषिकेश शुक्ला, जिसने PM मोदी का नाम लेकर CJP समर्थकोंं को पीटा?

 

5.दोस्ती की राह कभी आसान नहीं होती,
लेकिन सच्चे दोस्तों की पहचान नहीं खोती।
वक्त चाहे जैसा भी आए,
दिलों की दूरी कभी नहीं होती।

 

दोस्तों को दें ये गिफ्ट

फोटो फ्रेम गिफ्ट करें -फ्रेंडशिप डे के दिन आप अपने दोस्तों को फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं, जिसमें आपकी दोस्ती की यादें ताजा करने वाली तस्वीरें हों। ऐसा गिफ्ट आपके दोस्त को जरूर पसंद आएगा।

 

कार्ड गिफ्ट करें -आप अपने दोस्त को एक कार्ड भी दे सकते हैं, जिसमें अपनी दोस्ती को लेकर कुछ खास लिखें। यह आपके दोस्त को बेहद अच्छा लगेगा।

 

चॉकलेट गिफ्ट करें - अगर आपके दोस्त को चॉकलेट पसंद है, तो आप उन्हें चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ एक हैंडरिटन नोट भी दें, ताकि वे आपकी भावनाओं को अच्छे से समझ सकें।

 

प्लांट गिफ्ट करें - आज के दौर में कई लोगों को पौधे बेहद पसंद होते हैं। अगर आपके दोस्त को भी पौधे पसंद हैं, तो आप उन्हें एक प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं।

 

इसके अलावा आप अपने दोस्त को उनकी मनपसंद चीजें भी गिफ्ट कर सकते हैं, जो उन्हें जरूर पसंद आएंगी।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें