logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में सैंडविच के अंदर मिला जिंदा कीड़ा, वीडियो वायरल

गुरुग्राम के पॉल रेस्टोरेंट में एक कस्टमर के सैंडविच के अंदर जिंदा कीड़ा मिला है। कस्टमर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके बाद रेस्टोरेंट ने माफी मांगते हुए मामले की जांच शुरू की।

live worm in sandwich

सैंडविच में जिंदा कीड़ा, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के गुरुग्राम के पॉल रेस्टोरेंट में सैंडविच के अंदर जिंदा कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। कस्टमर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। कस्टमर के मुताबिक, सैंडविच का करीब आधा हिस्सा खाने के बाद उसकी नजर कीड़े पर पड़ी। वीडियो सामने आने के बाद रेस्टोरेंट ने कस्टमर से माफी मांगी और मामले की अंदरूनी जांच शुरू करने की बात कही है।

 

सुलभ माथुर ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने दोस्तों के साथ नाश्ता करने रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उन्होंने करीब 6 से 7 चीजें ऑर्डर की थी। सैंडविच खाते समय उन्होंने ब्रेड के अंदर कुछ चलता हुआ देखा। ध्यान से देखने पर उन्हें उसमें जिंदा कीड़ा नजर आया। इसके बाद उन्होंने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रेस्टोरेंट को भी टैग किया। वीडियो में सैंडविच के अंदर कीड़ा चलता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग खाने की साफ-सफाई और क्वालिटी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: RSS की अचानक तारीफ क्यों करने लगे अवध ओझा? BJP से भी है पुराना कनेक्शन

 

View on Instagram

रेस्टोरेंट ने मांगी माफी

वीडियो वायरल होने के बाद पॉल रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने सुलभ से फोन और मैसेज के जरिए बात की और इस घटना के लिए माफी मांगी। रेस्टोरेंट ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा और उनका भरोसा उनके लिए सबसे जरूरी है। रेस्टोरेंट ने मामले की अंदरूनी जांच शुरू करने की भी बात कही है।

 

हालांकि सुलभ रेस्टोरेंट के जवाब से पूरी तरह खुश नहीं हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट की ओर से भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। सुलभ ने कहा कि रेस्टोरेंट का जवाब उन्हें सिर्फ एक औपचारिक जवाब जैसा लगा। उनके मुताबिक, मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनुकृति विद्यार्थी, क्यों वायरल हो रही उनकी लेऑफ स्टोरी?

 

इस घटना के बाद रेस्टोरेंट में मिलने वाले खाने की साफ-सफाई और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। अभी यह साफ नहीं है कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस मामले में कोई अलग शिकायत दर्ज की है या कार्रवाई शुरू की है। पॉल की जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि सैंडविच में कीड़ा कैसे पहुंचा। साथ ही खाना बनाने, रखने या परोसने के दौरान कहीं कोई लापरवाही हुई थी या नहीं इसकी भी जांच होगी। फिलहाल रेस्टोरेंट की जांच के नतीजे और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।


और पढ़ें