logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'चौड़ाई बढ़ गई', BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद पर की विवादित टिप्पणी

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक महिला पार्षद पर विवादित टिप्पणी की है और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kailash Vijayvargiya

कैलाश विजयवर्गीय, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक विवादित बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह एक महिला की शारीरिक बनावाट पर विवादित टिप्पणी करते हुए उसके शरीर का मजाब बनाते हुए सुने जा सकते हैं। उनके इस वीडियो पर अब जमकर बवाल हो रहा है और उनकी आलोचना हो रही है। उनके इस बयान ने बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। 

 

इंदौर में विकास कार्यों के भूमि पूजन के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए थे।  बीजेपी की महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर बॉडी शेमिंग वाली टिप्पणी कर दी।  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'संध्या दीदी की भी जरा चौड़ाई बढ़ गई, थोड़ी सी।' इसके बाद वह हंसने लगते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार के जमुई में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, बरपा हंगामा

 

कांग्रेस ने बोला हमला

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस विवादित बयान को लेकर अब कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब विपक्ष के बयानों पर नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है, तो आज वही बीजेपी अपने ही मंत्री के इस बयान पर क्यों चुप है? कांग्रेस ने दोटूक कहा कि बीजेपी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि महिला सम्मान को लेकर उसका वास्तविक पैमाना क्या है।

सोशल मीडिया पर बहस

इस पूरे विवाद पर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। बीते दिनों इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की मां का अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा था। अब कैलाश विजयवर्गीय की इस टिप्पणी पर कांग्रेस जमकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला कर रही है। सोशल मीडिया पर लोग कैलाश विजयवर्गीय की आलोचना कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: जुड़वां बेटियों के नामकरण के लिए जेल से बाहर आया गैंगस्टर, ढोल-नगाड़ों से स्वागत

पहले भी विवादों में रहे कैलाश विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता हैं। उन्होंने पार्टी के संगठन में लंबा काम किया है और अब मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री हैं। मंत्री पद पर रहते हुए वह पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि उन्हें कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं हैं और भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सलीके से कपड़े पहनने चाहिए। 

Related Topic:#Madhya Pradesh

और पढ़ें