logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले बाइक लड़ाता था, फिर बोलता 'सॉरी दीदी', युट्यूबर 'रोड सेफ्टी वाला' पकड़ा गया

गुरमान सिंह पर आरोप है कि वह दिल्ली में सड़क सुरक्षा के नाम पर युवतियों को टारगेट करता था। पढ़ें रिपोर्ट।

Youtuber Gurman Singh

AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर गुरमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 32 साल है। वह 'रोड सेफ्टी वाला' के नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो बनाता है। उस पर आरोप है कि वह महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की गाड़ियों में जानबूझकर टक्कर मारता था, फिर उनका पीछा करता था और गाली-गलौज करते था।

गुरमान सिंह इसे अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करके यूट्यूब और सोशल मीडिया पर डालता था। पुलिस का आरोप है कि गुरमान सिंह इस सबके पीछे अपनी लोकप्रियता बढ़ाना और पैसे कमाना चाहता था। उसके यूट्यूब चैनल पर करीब 21,000 फॉलोअर हैं, जबकि एक और सोशल मीडिया अकाउंट पर 2.1 लाख फॉलोअर हैं।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में TET परीक्षा कैंसिल, पेपर लीक की आशंका; मुकदमा दर्ज

क्यों विवादों में अचानक आया नाम?

2 जून को एक शख्स ने पुलिस में तहरीर दी कि 2 युवक बाइक पर सवार होकर उनकी नाबालिग बेटियों की स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मारते हैं। इसके बाद वे उनका पीछा करते हैं और आपत्तिजनक बातें करते हैं और गालियां देते हैं। कुछ दिन बाद पिता को पता चला कि उनकी बेटियों का वीडियो यूट्यूब और आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला गया है।

कैसे पकड़ा गए गुरमान सिंह?

पश्चिम दिल्ली के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने कहा है कि इंस्पेक्टर विकास बुलडक की टीम ने मामले की जांच की और गुरमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गुरमान सिंह दिल्ली के खालसा कॉलेज से ओपन ग्रेजुएशन कर रहा है।

यह भी पढ़ें: जमीन के चक्कर में मां-बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद क्या कहा है?

पुलिस ने दावा किया है कि गुरमान सिंह ने अपना अपराध कबूल किया है। उसने माना है कि वह लड़कियों को निशाना बनाकर वीडियो बनाता था। वह चाहता था कि वीडियो वायरल हो जाए और ज्यादा फालोअर मिलें। वह सॉरी दीदी बोलकर माफी भी मांगते था, जिससे किसी को शक न हो। पुलिस ने उनका फोन भी बरामद कर लिया है। 


और पढ़ें