मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति का घर छोड़कर एक तांत्रिक के साथ भाग गई। महिला के अचानक गायब हो जाने के बाद परिवार वाले परेशान हो गए। महिला के पति ने पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसके बाद पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला अपने घर से सोना-चांदी के जेवर और कुछ रुपये लेकर फरार हुई थी। पुलिस अधिकारियों की मेहनत के बाद महिला भोपाल में मिली। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला तांत्रिक के साथ ही गई थी। यह जानकर परिवार के लोग, खासकर महिला का पति, सदमे में है।
यह भी पढ़ें: यूपी में 16 साल के छात्रों मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, परिवहन मंत्री ने किया ऐलान
तांत्रिक से कब मिली महिला?
पुलिस ने महिला से घर छोड़कर भागने की वजह पूछी। तब महिला ने बताया कि वह अपने पति से लंबे समय से परेशान थी। पति-पत्नी के बीच काफी समय से खटास चल रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राकेश जाटव नाम के एक युवक से हुई, जो पेशे से तांत्रिक था और लोगों के लिए तांत्रिक पूजा-पाठ किया करता था।
महिला ने बताया कि वह अपने घर की परेशानियों के लिए राकेश जाटव से सलाह लेने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। महिला के घर के फैसले भी ज्यादातर राकेश जाटव ही लेने लगा था।
यह भी पढ़ें: ओडिशा में जुंओं ने खा डाला लड़की का सिर, सड़न के बाद गंवाई जान
पुलिस की जांच
एसीपी रुबीना मिजबानी ने कहा कि महिला के लापता होने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। सबसे पहले महिला के पति और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान लिए गए। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि परिवार के सदस्यों के बयानों में अंतर है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने शुरू किए, जैसे महिला की लोकेशन ट्रेस की गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तांत्रिक राकेश कथित तौर पर अपने तंत्र-मंत्र के जरिए महिलाओं को अपने प्रभाव में लेते हैं। इसी वजह से पुलिस इस कड़ी की भी जांच कर रही है कि क्या राकेश ने अन्य महिलाओं को भी अपने साथ भगाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।