भारतीय रसोई में दशकों से LPG गैस का इस्तेमाल सबसे आम तरीका रहा है। लाल रंग का गैस सिलेंडर लगभग हर घर की रसोई में दिखाई देता है और ज्यादातर परिवारों के लिए यही खाना बनाने का मुख्य साधन है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में शहरों में इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है। बिजली से चलने वाला यह उपकरण खासकर छोटे परिवारों और कामकाजी लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

 

इसी वजह से अब कई घरों में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर खाना बनाना किस पर ज्यादा सस्ता पड़ता है, LPG या इंडक्शन कुकटॉप से। दोनों के अपने फायदे और सीमाएं हैं। खर्च, बिजली की दर और खाना बनाने की आदतों के आधार पर इसका जवाब अलग-अलग हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 2 महीने में 33 हजार की गई नौकरी, टेक कंपनियों में इस साल भी जारी है छंटनी

LPG सिलेंडर का खर्च

भारत में घरेलू इस्तेमाल के लिए मिलने वाला 14.2 किलो का LPG सिलेंडर आम तौर पर 900 से 950 रुपये के बीच मिलता है। हालांकि यह कीमत राज्य और शहर के हिसाब से थोड़ी बदल सकती है। सामान्य तौर पर छोटे परिवारों में एक सिलेंडर करीब एक महीने तक चल जाता है, जबकि बड़े परिवारों या ज्यादा बार खाना बनाने वाले घरों में सिलेंडर जल्दी खत्म हो सकता है। गैस चूल्हे का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह लंबे समय तक पकने वाले व्यंजन और बड़े बर्तनों के लिए ज्यादा सुविधाजनक माना जाता है।

इंडक्शन कुकटॉप कैसे करता है काम

इंडक्शन कुकटॉप गैस की तरह आग नहीं पैदा करता। यह बिजली की मदद से चुंबकीय ऊर्जा का उपयोग करता है और सीधे बर्तन को गर्म करता है। इसी कारण इसमें खाना जल्दी बनता है और आसपास की सतह ज्यादा गर्म नहीं होती।

 

इंडक्शन कुकटॉप ऊर्जा के इस्तेमाल में भी काफी कुशल माना जाता है। जहां गैस चूल्हे की लगभग 35 से 40 प्रतिशत ऊर्जा ही खाना पकाने में इस्तेमाल होती है, वहीं इंडक्शन कुकटॉप करीब 85 से 90 प्रतिशत ऊर्जा का उपयोग कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: कांच से लेकर सेरैमिक तक..., हर दिन 'गैसडाउन' का नुकसान झेल रही इंडस्ट्री 

LPG vs Induction: छोटी फैमिली के लिए महीने का खर्च

छोटी फैमिली के लिए अगर रोज का खाना इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर पर बनाया जाए तो बिजली की खपत इस बात पर निर्भर करती है कि रोज कितने समय तक इंडक्शन चलता है। अक्सर घरों में इंडक्शन 1500 से 2000 वॉट का होता है। एक सामान्य अनुमान से समझिए।

 

चीज इंडक्शन कुकिंग LPG गैस
रोज खाना बनाने का समय 2 से 2.5 घंटे 2 से 2.5 घंटे
रोज बिजली/गैस खपत 3.5 से 4 यूनिट गैस की मात्रा तय नहीं
महीने की खपत 100 से 120 यूनिट 1 सिलेंडर
प्रति यूनिट/सिलेंडर कीमत 6 से 8 रुपये 900 से 950 रुपये
महीने का खर्च 720 से 960 रुपये तक 900 से 950 रुपये तक

 

यानी आम तौर पर इंडक्शन 200 से 400 रुपये तक सस्ता पड़ सकता है। हालांकि यह पूरी तरह बिजली की दर, खाना बनाने के समय और परिवार के आकार पर निर्भर करेगा। इसके अलावा इंडक्शन खरीदने और उसके लिए मैग्नेटिक बेस वाले बर्तन लेने में शुरुआती खर्च भी करना पड़ता है।