शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी (BSE) सेंसेक्स 568.50 अंक (0.76%) टूटकर 74,259.75 पर खुला। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में निफ्टी 50 भी 209.25 अंक (0.89%) की गिरावट के साथ 23,240 के स्तर पर आ गया। इसका सबसे ज्यादा असर बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों पर दिखा।
वहीं बैंक निफ्टी 1.28% और बैंकेक्स में 1.20% की गिरावट नजर आई। बजाज फाइनेंस (-4.90%), एक्सिस बैंक (-3.30%) और बजाज फिनसर्व (-2.87%) में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। केवल टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक जैसे चुनिंदा शेयर ही हरे निशान में कारोबार करते दिखे।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक आइटम बनाने में भारत 5वें नंबर पर, कितनों को मिला रोजगार?
कैसा रहा कंपनियों का हाल?
आज सुबह 9:16 पर ज्यादातर बड़ी कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। टॉप गेनर्स की बात करें तो सिर्फ दो शेयर ही हरे निशान में दिखे, पहला टेक महिंद्रा 0.51% चढ़कर 1563 रुपये पर और दूसरा आईसीआईसीआई बैंक 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 1339.10 रुपये पर कारोबार करता दिखा।
सोने-चांदी के भाव में भी गिरावट
आज सुबह 9:55 बजे तक सोने-चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोना 420 रुपये (0.28%) सस्ता होकर 151,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 1 ग्राम सोने का दाम 15,167 रुपये और 1 किलो का 15,167,000 रुपये रहा। इसी तरह चांदी में और तेज गिरावट देखने को मिली। 1 किलो चांदी 1330 रुपये (0.56%) टूटकर 234,750 रुपये पर आ गई।
इसके अलावा, कम कैरेट वाले सोने के दाम भी उसी भाव में गिरे हैं, 22 कैरेट सोना 139,031 रुपये और 18 कैरेट 113,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। ये आंकड़े के हैं और दिन भर में बदल सकते हैं।
