सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। सुबह 9:15 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सेंसेक्स पिछले बंद स्तर के मुकाबले 353.31 अंक यानी 0.49% की बढ़त के साथ 72,825.64 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, बैंकिंग और आईटी इंडेक्स भी बढ़त में नजर आए। बीएसई बैंकएक्स 62,368.37 पर 209.18 अंक यानी 0.34% ऊपर था और बीएसई फोकस्ड आईटी 34,714.45 पर 155.48 अंक यानी 0.45% की बढ़त में कारोबार कर रहा था।

 

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की वेबसाइट पर सुबह 9:15 बजे  निफ्टी 50 107.55 अंक यानी 0.48% की बढ़त के साथ 22,628 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी बैंक 55,358.15 पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 101.50 अंक यानी 0.18% की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, महज कुछ मिनट बाद सेंसेक्स और निफ्टी अचानक रेड जोन में कारोबार करते हुए नजर आए। 

 

यह भी पढ़ें: रेल क्लर्क से मालगाड़ी मैनेजर तक, 3548 पदों पर निकली भर्ती; पाने का तरीका जानिए

कैसा रहा कंपनियों का हाल?  

सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर बजे 26 कंपनियां बढ़त में और 4 गिरावट में रहीं। सबसे ज्यादा तेजी एचसीएल टेक 1.79 फीसदी बढ़त के साथ 1,236 रुपये में दिखी, इसके बाद बीईएल 1.25 फीसदी बढ़त के साथ 373.10, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.14 बढ़त के साथ 2,824, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.01 फीसदी बढ़त के साथ, 1,182.60 और एशियन पेंट्स 0.94 फीसदी बढ़त के साथ 2,367) रहे। 

दूसरी ओर, सबसे बड़ी गिरावट टेक महिंद्रा 2.11 फीसदी की गिरावट के साथ 1,485.05 में रही, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 1,857, आईटीसी 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 265.85 और एसबीआई 0.01 की गिरावट के साथ 958 भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

आज सोना-चांदी का रेट क्या है?  

आज बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोना सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर 1050 रुपये गिरकर करीब 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। चांदी के भाव भी 720 रुपये गिरकर 2.25 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। 

 

 

24 कैरेट सोना करीब 1,51,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1,39,077 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 1,13,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बात करें चांदी की तो बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग 2,26,140 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।