भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त ऐक्शन देखने को मिल रहा है। बाजार खुलते ही निवेशकों की नजरें चुनिंदा कंपनियों पर टिकी हैं, जिनमें वेदांता, यस बैंक, बंधन बैंक, डिक्सन टेक्नोलॉजीज और कल्याण ज्वेलर्स सबसे आगे हैं। आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों में जो तेजी या गिरावट दिख रही है, उसके पीछे मजबूत बिजनेस कारण हैं।
कहीं नए ऑर्डर्स मिलने की खुशी है तो कहीं कंपनी के अंदर हो रहे बड़े बदलावों और वित्तीय नतीजों का असर साफ नजर आ रहा है। सुबह से ही इन शेयरों में बहुत ज्यादा खरीद-फरोख्त हो रही है और निवेशकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: टर्म और लाइफ इंश्योरेंस की उलझन खत्म, अपनी जरूरत के हिसाब से ऐसे करें चुनाव
वेदांता के शेयरों में आई मजबूती
कंपनी ने हाल ही में अपने कारोबार को अलग-अलग हिस्सों में बांटने का बड़ा फैसला लिया है जिससे निवेशकों का भरोसा काफी बढ़ गया है। इस फैसले से कंपनी की वैल्यू बढ़ने की उम्मीद है और बाजार में यह भी चर्चा है कि कंपनी जल्द ही अपने शेयरधारकों को काफी पैसा देने वाली है। सुबह 9 बजे वेदांता पावर लिमिटेड के एक शेयर की कीमत 38 रुपये थी और 11 बजे यह 42 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
यस बैंक के शेयरों में बढ़ा भरोसा
यस बैंक के शेयरों में आज अच्छी तेजी है क्योंकि बैंक के हालिया नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं और इसे बड़े कॉरपोरेट हाउस से नई फंडिंग मिली है। जिससे बैंक के शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है। इसी वजह से सुबह 9 बजे 23.89 रुपये पर खुलने वाला यह शेयर बढ़कर 25.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।
बंधन बैंक के शेयरों में उतार-चढ़ाव
बैंक के नए कामकाज के तरीकों और लोन वसूली को लेकर बाजार में अभी निवेशकों के बीच सतर्कता है। इस वजह से कुछ लोग शेयर बेचकर अपना मुनाफा निकाल रहे हैं, जिसका असर भाव पर पड़ा है। सुबह 9 बजे यह शेयर 218.40 रुपये पर खुला था और 11:35 बजे तक यह 215.36 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
डिक्सन टेक्नोलॉजीस में जबरदस्त तेजी
सरकार की स्कीम के तहत कंपनी को फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने के लिए नए बड़े ऑर्डर्स मिले हैं। इन नए कामों से कंपनी को आगे चलकर काफी फायदा होगा इसीलिए निवेशक इसे खरीदने में लगे हैं। सुबह 12,300 रुपये पर खुलने के बाद अभी 11:38 बजे तक यह बढ़कर 12,879 रुपये पर पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें: टर्म और लाइफ इंश्योरेंस की उलझन खत्म, अपनी जरूरत के हिसाब से ऐसे करें चुनाव
कल्याण ज्वेलर्स के भाव में हल्की बढ़त
त्योहारों को देखते हुए कंपनी ने अपने शोरूम बढ़ाए हैं और सोने के गहनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पहले से ही अच्छी तैयारी कर ली है। सुबह 9 बजे यह 382.80 रुपये पर खुला था और अब 11 बजे तक यह 384.10 रुपये पर चल रहा है।


