मशहूर कारोबारी दीपिंदर गोयल ने 1 फरवरी 2026 के Eternal यानी जोमैटो की पैरेंट कंपनी के CEO के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने Temple पर तेजी से काम शुरू किया। इसी महीने की 1 तारीख को Temple डिवाइस के लिए प्री ऑर्डर शुरू किया। इसकी कीमत 85 हजार रुपये रखे जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब डिवाइस की क्षमताओं और असली मकसद तक पहुंच गया है। कोई इसकी कीमत पर सवाल उठा रहा है तो कोई इसे फर्जी बता रहा है।
इसी साल जनवरी के महीने में दीपिंदर गोयल ने राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट किया था। इसमें उनके सिर पर Temple डिवाइस लगी हुई थी। बीते कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल , बैटमिंटन स्टार पी वी सिंधू और ऐक्ट्रेस सोनम कपूर भी इस डिवाइस को पहने दिखी हैं। पी वी सिंधू ने तो यह भी कहा था कि यह डिवाइस उनकी उनकी नींद, हार्ट रेट और कई अन्य चीजों की मॉनीटरिंग करता है।
भड़क क्यों गए Liver Doc?
इस डिवाइस को लेकर हंगामा मचा है Liver Doc के पोस्ट की वजह से। सोशल मीडिया पर इसी नाम से मशहूर डॉक्टर सी ए फिलिप्स ने Temple पर कई सवाल खड़े किए। दीपिंदर गोयल ने अपने जवाब में भले ही उनका नाम नहीं लिखा लेकिन उन्होंने Liver Doc के ही सवालों के बाद जवाब दिया है। Liver Doc ने 4 नवंबर को इस बारे में एक डीटेल पोस्ट लिखी। उन्होंने इसी पोस्ट में लिखा कि Temple टीम के पास ऐसा कोई क्लीनिकल सबूत नहीं है जो यह दिखाए कि टेंपल डिवाइस किसी भी तरह से हेल्थ में सुधार करती है या फिर मेडिकल डिसीजन लेने में सलाह देती है।
यह भी पढ़ें: हेल्दी समझकर भर-भरकर खा रहे हैं डार्क चॉकलेट? सेहत को कितना नुकसान?
उन्होंने यह भी लिखा है कि यह डिवाइस किसी भी तरह से ब्रेन फ्लो को नहीं मापती है। उनका कहना है कि Temple टीम झूठ बोल रही है कि उनका डिवाइस दिमाग के टिश्यू के सिग्नल पढ़ती है, असल में यह सिर्फ चमड़ी के सिग्नल पढ़ती है। इस पोस्ट के बाद वह कई और डीटेल पोस्ट कर चुके हैं।
FMRI गुरुग्राम में सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर जुबीन शर्मा ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है, 'दीपिंदर गोयल, यह कहने के लिए शुक्रिया कि Temple की शिपिंग बिना किसी रिसर्च और क्लीनिकल नतीजे के हो रही है।'
बता दें कि डॉक्टरों के सवालों पर दीपिंदर गोयल भी पिछले 4-5 दिन में कई पोस्ट लिखकर जवाब दे चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस डिवाइस को लेकर हंगामा मचा हुआ है और यह कंपनी चर्चा में आ गई है।
दीपिंदर गोयल ने अब क्या लिखा?
आलोचनाओं और ट्रोलिंग के Temple के फाउंडर ने रविवार को एक पोस्ट किया। अब यह पोस्ट भी वायरल हो गई है। खबर लिखे जाने तक ही इस पोस्ट को 21 लाख लोगों ने देखा है। इस पोस्ट में दीपिंदर गोयल ने लिखा है, 'Temple भारत के लिए नहीं बना है। यह दुनिया के लिए बना है, कृपया इसकी कीमत देखिए। हमें उम्मीद है कि भारत के 1 प्रतिशत से ज्यादा लोग इसे नहीं खरीदेंगे। ऐसे में अगर आप इसकी कीमत को लेकर परेशान हैं तो आई एम सॉरी। अगर आपको लगता है कि इसकी कीमत है तो आप इंतजार करें और रिव्यू देखें कि यह उस लायक है कि नहीं।'
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश लौटने के लिए शेख हसीना ने नए पासपोर्ट और ID क्यों मांगे? समझिए वजह
उन्होंने आगे लिखा है, 'आप इसलिए हमारा सपोर्ट मत करिए कि हम इंडियन स्टार्टअप हैं। हमें नेशनलिस्ट सपोर्ट नहीं चाहिए। हमारा सपोर्ट सिर्फ तब करिए जब आप अर्ली इनोवेशन में भरोसा रखते हों जिससे कि आप एक बेहतर जीवन जी सकें। आपको कोई मजबूर नहीं कर रहा है कि आप इसे खरीदें। हमने कोई मेडिकल क्लेम नहीं किया है। डॉक्टर शुरुआती तौर पर हर चीज को मेडिकल लेंस से देखते हैं और वे हर चीज को ऐसे ही देखते हैं। मैं फिर से कहता हूं कि Temple एक फिटनेस+AI डिवाइस है और हमने इसके बारे में कोई भी मेडिकल क्लेम किया ही नहीं है। Temple ना तो किसी बीमारी का पता लगा सकता है और ना ही कोई बीमारी रोक सकता है। इसका मेन प्वाइंट ब्रेन फ्लोन नहीं है। इसका असली प्वाइंट Entropy है और हमने इसके बारे में अभी कुछ भी पब्लिश नहीं किया है। मैं जल्द ही बताऊंगा कि हम ब्रेन फ्लो को कैसे कैलकुलेट करते हैं।'
क्या करती है Temple डिवाइस?
कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, Temple का मुख्य फीचर Entropy यह मापता है कि गर्मी कम करने के लिए आपका शरीर कैसे काम कर रहा है। जब आप आराम कर रहे होते हैं या रिलैक्स होते हैं तो यह दिखाता है कि आपके शरीर पर कितना लोड है। यह इस लोड को अलग-अलग सिस्टम जैसे कि थर्मल, इम्यून, डाइजेस्टिव, काग्निटिव, इमोशनल, फार्माकोलोजिकल, पोस्चरल, रिप्रोडक्टिव और रिकवरी सिस्टम्स के जरिए दिखाता है। अगर रेस्ट के समय किसी के शरीर में कम Entropy दिखती है तो इसे स्वस्थ शरीर माना जाएगा और इसे Resting Entropy कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: बंगाल में SIR ट्राइब्यूनल बना आफत? अब तक 4 जजों का इस्तीफा, लाखों केस पेंडिंग
Temple में किसने लगाए हैं पैसे?
इस कंपनी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी दीपिंदर गोयल की है। उनके पास कंपनी की 28.59 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अक्षांत गोयल के पास 3.9 प्रतिशत और पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा के पास 0.23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वरुण अलघ के पास 0.17 प्रतिशत, अभिराज सिंह बहल के पास 0.06 प्रतिशत, मशहूर यूट्यूबर राज शमानी के पास 0.03 प्रतिशत और कुणाल शाह के पास 0.05 प्रतिशथ शेयर हैं।
इसके अलावा, ESOPs के पास 10 प्रतिशत, आरोप फंड के पास 1.06 प्रतिशत, इन्फो एज के पास 1.31 प्रतिशत, धरणा फंड के पास 2.9 प्रतिशत, पीक XV पार्टनर्स 3.17 प्रतिशत और Steadview कैपिटल के पास 5.28 प्रतिशत शेयर हैं।
