भारत में वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी पहल हुई है। देश के प्रमुख बिजनेसमैन परिवारों में से एक अंबानी परिवार ने यह पहल शुरू की है। अनंत अंबानी ने गुजरात के जामनगर में वंतारा यूनिवर्सिटी की स्थापना की है। वंतारा पहले ही  वन्यजीवों के रेस्क्यू, इलाज, पुनर्वास और संरक्षण पर काम करती है और अब वेटरनरी एजुकेशन में भी काम करेगी। यह ग्लोबल यूनिवर्सिटी काफी चर्चा में बनी हुई है। 

 

वंतारा यूनिवर्सिटी को आधुनिक गुरुकुल की अवधारणा पर बनाया गया है। इसका उद्देश्य भारत को वन्यजीव और पशु चिकित्सा शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाना है। इस यूनिवर्सिटी में करिकुलम को भारती के पारंपरिक ज्ञान परंपराओं और आधुनिक विज्ञान से जोड़कर बनाया जाएगा। इस यूनिवर्सिटी को लेकर वेटरनरी साइंस के स्टूडेंट्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: AI से डेटा साइंस तक सब फ्री में सीखा रही हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैसे करें कोर्स?

कौन से कोर्स होंगे शुरू?

इस यूनिवर्सिटी के शुरू होने के बाद अब सबसे मन में एक ही सवाल है कि इस यूनिवर्सिटी में कौन से कोर्स करवाए जाएंगे। आपको बता दें कि 12वीं के बाद आप इस यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएशन लेवल पर एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पोस्टग्रेजुएशन कोर्स और कुछ स्पेशस कोर्स भी करवाए जाएंगे।

 

इनमें वाइल्डलाइफ मेडिसिन, सर्जरी, एनिमल बिहेवियर, जेनेटिक्स, न्यूट्रिशन, एपिडेमियोलॉजी और कंजर्वेशन पॉलिसी जैसे सब्जेक्ट शामिल होंगे। इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को स्कॉलर्शिप भी दी जाएगी। 

रिसर्च पर फोकस 

इस यूनिनर्सिटी का खास फोकस रिसर्च पर रहेगा। यहां सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि ग्राउंड लेवल पर काम करने का अनुभव आपको मिलेगा। फील्ड एक्सपीरियंस को करिकुलम का हिस्सा बनाया जाएगा ताकि असली में समस्याओं को समझा जा सके। यूनिवर्सिटी अलग-अलग इंटरनेशनल संस्थानों के साथ मिलकर रिसर्च और ट्रेनिंग पर जोर देगी। 

 

यह भी पढ़ें: कैसे मजबूत होगी उच्च शिक्षा? छात्रों-कॉलेजों की संख्या बढ़ रही, टीचर हो रहे कम

क्या बोले अनंत अंबानी?

अनंत अंबानी कहते हैं कि भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम ज्ञान, करुणा और कौशल के साथ जीवन की रक्षा के लिए कैसे तैयार होते हैं। उन्होंने बताया कि वंतारा यूनिवर्सिटी का विचार जानवरों की पीड़ा को देखने और उनके बेहतर उपचार की आवश्यकता को समझने के अनुभव से प्रेरित है। बता दें कि अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।