बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) स्कूल शिक्षकों के 32,388 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2026 और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

 

इस भर्ती को लेकर आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी शेयर की। आयोग ने लिखा, 'विज्ञापन संख्या-14/2026 के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।' इसके साथ ही आयोग ने जरूरी तारिखें भी शेयर की और बताया कि इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: एक-दो नहीं, झारखंड में कुल 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट

32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

BPSC TRE-4.0 के तहत कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षकों के कुल 32,388 पदों पर भर्ती होगी। इनमें कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 और कक्षा 11 से 12 के लिए सबसे ज्यादा 16,101 पद हैं। सबसे ज्यादा 16,101 पद कक्षा 11-12 के शिक्षकों के लिए हैं। यानी संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और जरूरी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए सबसे ज्यादा मौके हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर TRE-4.0 भर्ती लिंक खोलें।
  • नए अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन करें, जबकि पुराने अभ्यर्थी लॉगिन करें।
  • अपने योग्य पद को सिलेक्ट कर फॉर्म भरें।
  • नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, TET/STET और अन्य जरूरी जानकारी फॉर्म में डालें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • इसके बाद लास्ट डेट 29 सितंबर 2026 से पहले फीस जमा करवा दें।
  • फॉर्म की जांच कर उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म की पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें। 

यह भी पढ़ें: अभी नहीं मिलेगी राहत, 25 राज्यों में आज होगी जमकर बारिश, अलर्ट जारी

कैसे होगा सिलेक्शन?

TRE-4.0 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें पहला चरण लिखित परीक्षा और दूसरा चरण मेरिट या कटऑफ लिस्ट होगा। इसके बाद लास्ट चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। वेरिफिकेशन के दौरान शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक प्रशिक्षण, TET/STET, जन्मतिथि, पहचान और आरक्षण से जुड़े जरूरी दस्तावेज देखने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।