केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 13 मई को जारी किया था। इस रिजल्ट पर देशभर में जमकर बवाल हो रहा है। ऑ स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के कारण कई छात्रों को गलत नंबर दे दिए गए हैं। अब रिजल्ट के बाद अपने नंबरों को लेकर दोबारा चेक करवाने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। CBSE ने नंबरों की जांच और रिइवेलुएशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लाइव कर दिया है। अब छात्र तय प्रक्रिया के तहत घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। इसको लेकर बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट भी किया है। 

 

CBSE की ओर से छात्रों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक निर्देश और स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। बोर्ड ने यह प्रक्रिया पहले 29 मई को शुरू की थी लेकिन अब यह प्रक्रिया 1 जून से शुरू की गई है। आप भी आसानी से घर बैठे अपने नंबरों की जांच कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: अफसरों ने मंगाया था लंच, 4 साल से नहीं दिए 52 हजार रुपये, फूट-फूटकर रो पड़ा शख्स

कौन कर सकता है आवेदन?

नंबरों की जांच के लिए वह छात्र अप्लाई कर सकते हैं जिन्हें लगता है कि उनके नंबरों की कैल्कुलेशन, एंट्री या मूल्यांकन से जुड़ी कोई गलती हो सकती है। ऐसे छात्र निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) पर जाएं
  • अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करें। 
  • अब आपको कई अलग-अलग सेक्शन दिखेंगे। 
  • लेफ्ट हैंड साइड में आपके पास कई विकल्प होंगे। 
  • इन विकल्पों में से आपको एक विकल्प चुनना होगा। 
  • इसके बाद आपको अलग-अलग विकल्प मिल जाएंगे। 
  • इसके बाद आपको सब्जेक्ट चुनना है। 
  • इसके बाद आप अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। 
  • इसमें आपसे डिटेल्स मांगी जाएंगी। 
  • इसके बाद फ्रीज और पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • ऑक रिक्वेस्ट एंड पे
  • इसके बाद पेमेंट करें और रसीद डाउनलोड कर लें।

यह भी पढ़ें: 17 राज्यों में बारिश, अगले 24 घंटे में 80 की स्पीड से चलेगा तूफान, अलर्ट जारी

वेरिफिकेशन और Re-Evaluation में क्या अंतर है?

वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स में कुल नंबर, किसी उत्तर के छूट जाने या एंट्री से जुड़ी गलतियों की जांच की जाती है। हालांकि, रिइवेलुएशन इससे थोड़ा अलग है। इस प्रक्रिया में निर्धारित नियमों के तहत उत्तरों का दोबारा मूल्यांकन किया जाता है। यानी अगर आपका उत्तर सही भी है तो भी उसे फिर से चेक किया जाएगा और अगर उसमें कम नंबर दिए गए हैं तो उन्हें बढ़ाया जाएगा।