कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने गुरुवार, 18 दिसंबर को CGL 2025 टियर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र 12 सितंबर से 26 सितंबर के बीच हुई परीक्षा में शामिल हुए थे, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

 

आयोग ने कटऑफ के साथ ही यह साफ कर दिया है कि कौन-कौन से उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे। छात्रों ने परीक्षा को लेकर 17 से 19 अक्टूबर के बीच 1,000 आपत्तियां मिली थीं, जिसपर विचार करने के बाद आज रिजल्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: CLAT रिजल्ट के बाद काउंसलिंग शुरू, जानिए कितने नंबरों पर मिलेगा NLU में एडमिशन

जनवरी 2026 में मुख्य परीक्षा

अब उम्मीदवारों की नजर जनवरी 2026 में होने वाली मुख्य परीक्षा पर है। टियर 2 के रिजल्ट घोषित होने के बाद, कमीशन कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ जारी करेगा, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और मेरिट और पसंद के आधार पर पोस्ट का फाइनल अलॉटमेंट होगा।

 

यह भी पढ़ें: बिना UGC-NET पास किए भी मिल सकता है PhD में एडमिशन, समझिए पूरा प्रोसेस

SSC CGL 2025: टियर 1 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, क्विक लिंक्स सेक्शन के अंदर रिजल्ट्स सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर, इसे डाउनलोड करने के लिए SSC CGL टियर 1 रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • जरूरी क्रेडेंशियल डालें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को भविष्य के लिए सेव कर लें।

बता दें कि टियर 1 परीक्षा देश के 126 शहरों के 255 सेंटर पर आयोजित की गई है। परीक्षा 15 दिनों तक चली। इसमें 28 लाख उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था, जिसमें से 13.5 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।