देशभर में लाखों छात्र जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जेईई मेन देश का सबसे मशहूर इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम है। इस परीक्षा के जरिए भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। इस परीक्षा का रिजल्ट आज ही जारी होना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी है। रिजल्ट से पहले NTA ने BTech और BE पेपर की फाइनल आंसर की जारी कर दी हैं। इसमें से नौ सवाल हटा दिए गए हैं।


आंसर की जारी होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से किसी भी समय रिजल्ट जारी किया जा सकता है। NTA ने रिजल्ट जारी करने के लिए आज की ही डेट बताई है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी डिटेल्स वेबसाइट पर डालनी होंगी। 

 

यह भी पढ़ें: परीक्षा से पहले CBSE से मिलेगी छात्रों को टिप्स, लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

कैसे देखें आंसर की?

 

फाइनल आंसर की हर साल की तरह इस साल भी रिजल्ट से कुछ समय पहले ही जारी कर दी है। एनटीए ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि वेबसाइट पर फाइनल आंसर की जारी कर दी गई हैं। इसके बाद अब आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी शिफ्ट के हिसाब से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

फाइनल आंसर की

 

आंसर की आधिकारिक वेबासइट https://jeemain.nta.nic.in पर जारी की गई है। इस वेबसाइट पर जाकर आपको होम पेज में न्यूज सेक्शन में जाना हैं। वहां सबसे ऊपर आपको 'Final Answer Keys of JEE(Main)-2026 [Session-I] [Paper-I (B.E. / B.Tech)]' लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पीडीएफ ओपन हो जाएगी, जिसमें फाइनल आंसर दिए गए हैं। 

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अलग विंडो खुलेगी। 
  • यहां आपको अपनी सारी डिटेल्स भरनी हैं। 
  • डिटेल्स भरने के बाद सब्मिट पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा। 
  • आप अपना स्कोर देख सकते हैं। 
  • इसके बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करके रिजल्ट डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।