मध्य प्रदेश के युवाओं के पास पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस कांस्टेबल के 7,500 पदों को भरने के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 सितंबर 2025 है। इस भर्ती के डिटेल्ड नोटिफिकेशन में परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी और पदों से जुड़ी जानकारी शेयर की गई है।
- पद- पुलिस कांस्टेबल
- कुल वैकेंसी- 7500
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म शुरू- 15 सितंबर 2025
- लास्ट डेट- 29 सितंबर 2025
- सुधार की लास्ट डेट- 4 अक्टूबर 2025
- भर्ती परीक्षा- 30 अक्टूबर 2025
- न्यूनतम योग्यता- 10वीं
- न्यूनतम उम्र- 18 साल
यह भी पढ़ें-- दिल्ली में सरकारी टीचर बनने का मौका, 1180 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण यानी PET और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) होगा। इन सभी चरणों को पार करने के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा। इन सभी चरणों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार लिखित परीक्षा में ही असफल रहते हैं। बता दें कि इस भर्ती में कांस्टेबल पदों के लिए पेपर-1 और रेडियो कांस्टेबल के लिए पेपर-2 होगा।
सिलेबस
जनरल नॉलेज और रीजनिंग- पर्यावरण, प्राणी, विज्ञान, मशहूर किताबें और लेखक, पौधों का ज्ञान (वनस्पति विज्ञान), हमारी संस्कृति, भूगोल, रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री), भारतीय संसद, बेसिक जनरल नॉलेज, खेल, इतिहास, रिवाज और त्यौहार (मध्य प्रदेश आधारित), भारतीय राजनीति, भारतीय अर्थव्यवस्था, फिजिक्स, दुनिया की खोजें।
मैथ (गणित)- औसत, मूल, प्रतिशत, लाभ और हानि, घड़ियां (समय), अनुपात, बार ग्राफ (अंकगणित), पाई-चार्ट, रेखा ग्राफ यानी लाइन एंडग्राफ और सारणीकरण, समय और कार्य, समय और दूरी,क्षेत्रफल और आयतन, ऊंचाई और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, प्रायिकता।
तर्क- चित्र या आकृतियों को देखकर हल निकालना, आंकड़ों (ग्राफ, तालिका) को हल करके जवाब निकालना, रीजनिंग प्रश्न, डेटा नॉलेज
यह भी पढ़ें-- अग्निवीर बन गए लेकिन 4 साल बाद क्या? जानिए कहां और कैसे मिलेगी नौकरी
एग्जाम पैटर्न पेपर-1
किसी भी भर्ती की तैयारी के लिए तैयारी करने से पहले उसका एग्जाम पैटर्न पता होना बहुत जरूरी है। इससे उम्मीदवारों को टेस्ट का फॉर्मेट, प्रश्नों की संख्या, मार्किंग स्कीम, समय-सीमा, अधिकतम अंक और अन्य जानकारी समझने में मदद मिलती है। लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो कुल 100 नंबरों के होंगे। परीक्षा की समय-सीमा 2 घंटे होगी। आधिकारिक मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत जवाब देने या किसी प्रश्न का जवाब न देने पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- जनरल नॉलेज और रीजनिंग - 40 प्रश्न
- मेंटल एप्टीट्यूड- 30 प्रश्न
- विज्ञान और अंकगणित- 30 प्रश्न
- एग्जाम पैटर्न पेपर-2
- जनरल नॉलेज और रीजनिंग - 40 प्रश्न
- मेंटल एप्टीट्यूड- 30 प्रश्न
- विज्ञान और अंकगणित- 30 प्रश्न
- कंप्यूटर नेटवर्किंग सॉफ्टवेयर- 100 प्रश्न
इस पेपर के लिए भी 120 मिनट ही मिलेंगे। इसमें रेडियो संचार, इलेक्ट्रोनिक्स और इससे संबंधित फील्ड तकनीकी सवाल किए जाएंगे।
