रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT 1) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 16 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 के बीच में हुई थी और अब परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने जोन की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

 

जल्ट के साथ ही बोर्ड ने अलग-अलग पदों, कैटेगरी और रेलवे जोन की कट-ऑफ भी जारी कर दी है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। आप इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: ट्रेनिंग से लौटते समय ट्रक से टकराई कार, तीन थानेदार समेत 4 की मौत

कैसे चेक करें रिजल्ट?

सबसे पहले संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
फिर होमपेज पर 'CEN 06/2025' भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
उसके बाद CBT 1रिजल्ट 2026 के लिए लिंक खोलें।
अब रिजल्ट पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसके बाद अपना रोल नंबर पीडीएफ में चेक करें। 
इसके साथ ही रिज्लट की पीडीएफ भी डाउनलोड कर लें।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 5,810 ग्रेजुएट लेवल पदों को भरा जाना है। इनमें स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (CCTS), जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAA) और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे कई पद शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़ें: AI से जुड़े कोर्स में हो रही बंपर प्लेसमेंट, इन 5 कोर्स से लग सकती है लॉटरी

आगे क्या?

 

सीबीटी-1 में सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सीबीटी-2 की परीक्षा में शामिल होना है। इस भर्ती के लिए कटऑफ जारी कर दी गई है। निर्धारित कट-ऑफ के बराबर या उससे ज्यादा नंबर लाने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण यानी सीबीटी 2 के लिए चुना गया है। सीबीटी 2 की परीक्षा जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को पेपर के शहर की जानकारी 10 दिन पहले दी जाएगी।