भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने इससे पहले 16 मार्च को 47 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके साथ ही बीजेपी ने केरल में अबतक 86 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।
बीजेपी राज्य में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है और कई बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है। केरल विधानसभा चुनाव 2026, 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में संपन्न होगा, जिसके लिए 9 अप्रैल मतदान किया जाएगा। जबकि चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: कासरगोड: LDF-UDF में होती है कांटे की टक्कर, खाता खोल पाएगी BJP?
6 महिला उम्मीदवारों को उतारा
बीजेपी की तरफ से जारी दूसरी लिस्ट में छह महिलाओं को जगह दी गई है। पहली लिस्ट में 7 महिलाओं को टिकट दिया गया था। इस तरह दोनों लिस्ट को मिलाकर महिला उम्मीदवारों की संख्या 13 हो गई है।
यह भी पढ़ें: BJP का ऑफर ठुकरा दिया, तमिलनाडु में अकेले ही चुनाव लड़ेगी विजय की TVK
इससे पहले 18 मार्च को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहे। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष समेत अन्य लोग मौजूद थे।
केरल के लिए बीजेपी के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी चर्चा में शामिल हुए।
