पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच सियासी झड़प हुई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की एक गाड़ी को रोका और आरोप लगाया कि ममता बनर्जी इस गाड़ी में कुछ लेकर आई हैं। उन्होंने गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया। काफी देर तक हंगामा चला। बाद में पुलिस की मौजूदगी में गाड़ी वहां से चली गई।

यह घटना ऐसे वक्त में हुई जब तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर पोस्टल बैलेट के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। TMC नेताओं का कहना है कि बीजेपी कार्यकर्ता और चुनाव आयोग के अधिकारी बिना TMC प्रतिनिधियों के मौजूदगी में पोस्टल बैलेट खोलने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: बंगाल 2026: पुरुषों पर महिला वोटिंग भारी, आजाद भारत में दूसरी बार हुआ ऐसा

क्यों हुई है सियासी झड़प?

TMC नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर मतपत्रों से छेड़छाड़ हो रही है और उनकी पार्टी के प्रतिनिधि वहां नहीं थे। इसके बाद ममता बनर्जी खुद भवानीपुर के गिनती केंद्र स्थित सखावत मेमोरियल स्कूल पहुंच गईं, जहां EVM और पोस्टल बैलेट रखे गए हैं। 

चुनाव आयोग ने कहा- धांधली नहीं हुई 

चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी आठ स्ट्रॉन्ग रूम की लाइव फुटेज लगातार प्रसारित की जा रही है। सभी पार्टियों को इसे देखने की अनुमति है।

यह भी पढ़ें: आंसू बहाने वाले प्रदीप गुप्ता ने क्यों नहीं जारी किए बंगाल के Exit Polls?

 

चुनाव आयोग पर TMC ने उठाए सवाल 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि पोस्टल बैलेट वाले स्ट्रॉन्ग रूम को नियमों के अनुसार खोला गया था और सभी उम्मीदवारों तथा पार्टियों को पहले से सूचना दे दी गई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सब कुछ नियमों के मुताबिक हो रहा है और वोटों की गिनती पूरी तरह से स्वच्छ और पारदर्शी तरीके से होगी। TMC ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं।