दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बुधवार (15 जनवरी) को बादली विधानसभा क्षेत्र से अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। उनके नॉमिनेशन में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद रहे। अपना नॉमिनेशन दाखिल करने के बाद देवेंद्र यादव ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। 

 

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष ने नॉमिनेशन में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। एफिडेविट के मुताबिक, देवेंद्र यादव ने अपनी कुल संपत्ति 13,03,25,658 करोड़ रुपये घोषित की है। इसमें 15 लाख रुपये का कैश और नौ एक लाख रुपये की सोने की ज्वैलरी शामिल है। 

 

देवेंद्र यादव की संपत्ति

 

देवेंद्र यादव की पत्नी ललिता यादव के पास 2,05,30,423 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा देवेंद्र यादव के पास 3,37,95,814 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 9,65,29,844 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, देवेंद्र यादव ने 1,81,55,820  करोड़ रुपये का लोन ले रखा है। 

 

देवेंद्र यादव चुनाव आयोग को दिए अपने एफिडेविट में बताया है कि उनके पास 28,86,43,840 करोड़ रुपये की कृषि जमीन है। साथ ही इसके अलावा उनके पास दिल्ली में कई कमर्शियल बिल्डिंग्स हैं।  

 

उनकी बाकी की संपत्ति बैंक अकाउंट में और एफडी के रूप में जमा है। उनके एफिडेविट के मुताबिक उनके पास 21,58,14,240 करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति है।