बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब तृणमूल सुप्रीमो ने गुरुवार रात EVM स्ट्रॉन्ग रूम में करीब चार घंटे तक रूक कर निगरानी की। टीएमसी ने बीजेपी के ऊपर स्ट्रॉन्ग रूम में घुसकर EVM से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में EVM मशीनों और स्ट्रॉन्ग रूम पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हालांकि, टीएमसी ने भी अपनी तरफ से स्ट्रॉन्ग रूम पर कड़ी नजर रखने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: Exit Polls में बंगाल जीत रही BJP, लोग क्यों नहीं कर रहे यकीन? ममता फैक्टर समझिए
सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
बीजेपी नेता ने स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर ममता बनर्जी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं भवानीपुर चुनाव क्षेत्र सहित पूरे पश्चिम बंगाल राज्य के सम्मानित वोटरों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस केंद्र से तृणमूल उम्मीदवार, यानी मौजूदा मुख्यमंत्री… को कोई भी गलत फायदा न उठाने की सख्त हिदायत दी गई है।'
बता दें कि सुवेंदु भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अधिकारी ने कहा, 'चाहे वह कितनी भी कोशिश कर लें, वह नियमों के बाहर किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकतीं।'
यह भी पढ़ें: EVM में छेड़छाड़ से ममता कुछ लाईं हैं तक, कहां पहुंच गया बंगाल का चुनाव?
पूरा मामला समझिए
ममता बनर्जी में गुरुवार को टीएमसी नेताओं ने बीजेपी पर EVM से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और ऐसी किसी भी कोशिश के खिलाफ चेतावनी भी दी। इसी छेड़छाड़ के सिलसिले में सीएम ममता स्ट्रॉग रूम का दौरा करने के लिए रात में पहुंच गई थीं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य के कई हिस्सों से EVM से जुड़ी गड़बड़ियों की खबरें आई हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने CCTV विजुअल देखने के बाद ही स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा करने का फैसला किया।
इससे पहले तृणमूल नेता कुणाल घोष और शशि पांजा ने कोलकाता में खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। दोनों नेताओं ने ने सेंटर के अंदर गड़बड़ियों का आरोप लगाया और दावा किया कि CCTV फुटेज में बाहरी लोग अंदर बैलेट पेपर से छेड़छाड़ करते हुए दिख रहे हैं।
