एक सर्वे को छोड़कर लगभग सभी पोल्स में तमिलनाडु में एमके स्टालिन का जलवा कायम होते दिखाई दे रहा है। इन एग्जिट पोल्स में बहुमत के साथ डीएमके की वापसी का अनुमान है। मैटराइज पोल के मुताबिक डीएमके गठबंधन को 40 फीसद वोट मिल सकते हैं। वहीं एआईएडीएमके गठबंधन को 37 फीसद और अन्य के हिस्से में 23 फीसद वोट आ सकते हैं। 

 

एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक अभिनेता विजय की पार्टी बड़ा फेरबदल कर सकती है। वह तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। उसे करीब 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है। 

 

मैटराइज: इस सर्वे के मुताबिक डीएमके को 122 से 125 सीटें मिल सकती हैं। एआईएडीएमके के हिस्से में 87 से 100 सीटें आने का अनुमान है। अन्य के खाते में 10-18 सीटें आने की उम्मीद है। बता दें तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 118 है। 

 

यह भी पढ़ें: Live: केरल से बंगाल तक किसे मिलेगी जीत? Exit Polls के नतीजे समझिए

 

चाणक्य स्ट्रैटेजीज: चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में डीएमके को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। उसे 140-160 सीटें मिल सकती हैं। एआईएडीएमके 50 से 65 सीटों पर सिमट सकता है। अन्य को 18 से 26 सीटों पर जीत का अनुमान है। 

 

यह भी पढ़ें: असम में तीसरी बार बीजेपी की वापसी, Exit Polls में प्रचंड बहुमत

 

प्रजा पोल: तमिलनाडु चुनाव लड़ाई में डीएमके को बंपर बढ़त मिलती दिख रही है। एमके स्टालिन की पार्टी 148 से 168 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। एआईएडीएमके के खाते में 61-81 सीटें आ सकती हैं। अन्य के खाते में 9 तक सीटें आने का अनुमान है।

 

एक्सिस माई इंडिया: एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक तमिलनाडु में विजय की पार्टी खेला कर सकता है। सर्वे में उसे 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं डीएमके को 92 से 110 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एआईएडीएमके को 22 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है। विजय की पार्टी एग्जिट पोल में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।