तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। इस बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और गठबंधनों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) और अभिनेता से नेता बने विजय किस ओर जाएंगे इसको लेकर अभी तक कुछ भी सपष्ट नहीं था लेकिन अब विजय ने खुद साफ-साफ बता दिया है कि उनकी रणनीति क्या है। सुपरस्टार विजय ने आज यह साफ कर दिया कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। यानी टीवीके अब अकेले चुनाव लड़ेगी।

 

तमिलनाडु की सियासत में पिछले एक हफ्ते से टीवीके और एनडीए के बीच संभावित गठबंधन को लेकर जबरदस्त चर्चा चल रही थी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संकेत दिए जा रहे थे कि विजय की पार्टी के साथ गठबंधन हो सकते है। बीजेपी के नेता बयान दे रहे थे कि दरवाजे खुले हैं। इन संकेतों से लग रहा था कि शायद अंदरखाने कुछ पक रहा है। जानकार कह रहे थे कि अगर डीएमके के खिलाफ ये तीनों पार्टियां एकजुट हो गईं तो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में खेल बदल सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: 'घुटन और अपमान महसूस कर रहे थे', BJP में शामिल होकर बोले प्रद्युत बोरदोलोई

 

विजय ने क्या कहा ?

बुधवार 18 मार्च को टीवीके प्रमुथ सुपरस्टार विजय की कुछ तस्वीरें सामने आई, जिसमें वह इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में उन्होंने साफ किया कि टीवीके, एनडीए और बीजेपी के साथ नहीं जा रही है। विजय ने कहा, 'कई लोग अफवाह फैला रहे हैं कि ये उस टीम में है, इस टीम में है लेकिन उनको अब समझ आ गया है कि हम सिर्फ जनता की टीम में हैं, इस बात का आभास होने के बाद भी उन्होंने बहुत अफवाहें फैलाई लेकिन कुछ भी वर्क आउट नहीं हुई, इसी से परेशान होकर विजय इस गठबंधन में शामिल हो रहे हैं उस गठबंधन में शामिल हो रहे हैं ये कह कर एक झूठा प्रचार किया जा रहा है।'

क्यों नहीं होगा गठबंधन?

विजय ने विरोधियों पर निशाना ही नहीं साधा बल्कि गठबंधन ना करने का कारण भी साफ शब्दों में बता दिया। विजय ने लोगों से कहा कि इस तरह की अफवाहों से कन्फयूज होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने गठबंधन ना करने के कारणों को साफ शब्दों में बताते हुए कहा, 'स बात को मैं खुलकर और स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं किहम धर्म निरपेक्षता और धर्म निरपेक्षता के साथ सामाजिक न्याय के सिद्धांत से कोई समझौता नहीं करेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के बाद बिहार कांग्रेस में भूचाल, 3 विधायकों के कदम से मचा हड़कंप

अटकलों पर लगा विराम

पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु के सियासी गलियारों में चर्चा थी कि विजय की पार्टी डीएमके के खिलाफ एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकती है। एनडीए में बीजेपी के साथ एआईएडीएमके भी शामिल है। जानकार कह रहे थे कि अगल तीनों दल साथ आ जाएं तो डीएमके को चुनौती दी जा सकती है। अब विजय ने साफ कर दिया है कि वह बीजेपी से साथ गठबंधन में नहीं जाने वाले हैं और उनके नेतृत्व में ही शासन होगा। टीवीके तमिलनाडु में तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही है और भारतीय जनता पार्टी और एआईडीएमके के साथ-साथ डीएमके को भी चुनौती दे रही है।