बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान हाल ही में सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे। मंच पर उन्होंने अपने ऐक्टिंग करियर के सबसे मुश्किल पल को याद किया। इस दौरान वह बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कैसे 30 साल तक लगातार काम करने की वजह से उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का समय नहीं मिल पाया।

 

सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में आमिर को हांगकांग के मशहूर निर्देशक Peter Chan Ho Sun ने 'स्क्रीन आइकन अवॉर्ड' से सम्मानित किया। इसी फेस्टिवल के एक बातचीत सत्र में आमिर ने कॉमेडियन ऋषि बुधरानी से अपनी लाइफ और काम के बारे में चर्चा की। आमिर से उनके करियर के सबसे मुश्किल पलों के बारे में पूछा गया।

 

यह भी पढ़ें: आयुष्मान और सारा की फिल्म 'उड़ता तीर' रिलीज, दर्शकों ने बताया 'पैसा वसूल'

आमिर ने करियर के मुश्किल पलों को किया याद

आमिर ने कहा, 'जब मैं कोविड में अपने घर पर बैठा था। उस समय मैंने सोचा कि मेरी जिंदगी के 30 साल पूरे हो गए। यह ठीक है कि मैंने पागलों की तरह काम किया लेकिन काम के लिए जुनून 1 साल, 2 साल, 5 साल लेकिन 30 साल से चला आ रहा है और इस दौरान मेरे रिश्ते खो गए। मेरे बच्चे बड़े हो गए और मुझे ऐहसास हुआ कि मैंने कितना कुछ खो दिया है।' आमिर बात करते- करते रोने लगे। उन्होंने दर्शकों से माफी मांगी और खुद को संभाला। आमिर ने आंसू पोंछते हुए कहा कि इस वजह से उनके अंदर एक बड़ा बदलाव आया है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों में मैंने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए समय निकाला है। आमिर ने आगे कहा, 'मुझे खुशी है कि 56 साल की उम्र में आया न कि 86 साल की उम्र में। जब उस बारे में कुछ भी कर पाना बहुत मुश्किल होता।'

 

यह भी पढ़ें: 'दूसरा' थिएटर्स में रिलीज, दिल्ली HC से सौरव गांगुली को झटका, क्या है विवाद?

आमिर ने फ्लॉप फिल्मों का जिक्र किया

आमिर ने अपने मुश्किल पलों के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरी फिल्म कयामत से कयामत तक को जबरदस्त सफलता मिली थी और 9 महीने के अंदर मैंने छह फिल्में साइन कर ली थी। हालांकि शूटिंग के दौरान मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ। वह अपनी पहली पत्नी रीना के सामने रोते थे। इसके बाद उनकी एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होती गईं और उन्हें वन फिल्म वंडर (जिसने सिर्फ एक हिट फिल्म दी) का टैग दे दिया गया।'