सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। अब्दू लेकर खबर आई थी कि दुबई एयरपोर्ट पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस खबर पर अब्दू की टीम ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

12 जुलाई को अब्दू मोंटेगनेग्रो शहर से शाम में दुबई लौट रहे थे। वहां पर पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया था। अब्दू की टीम ने खलीज टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें हिरासत में लिया गया था लेकिन कुछ पोर्टल ने अब्दू की हिरासत को गिरफ्तारी बताया है।

 

यह भी पढ़ें- 2 साल बड़ी एली अवराम को डेट कर रहे हैं आशीष चंचलानी, खुद दिया हिंट

अब्दू की टीम ने दी सफाई

अब्दू की मैनेजिंग टीम एस लाइन का कहना है, 'सबसे पहले तो अब्दू को गिरफ्तार नहीं किया गया था। उन्हें बस हिरासत में लिया गया था। उन्होंने पुलिस को अपना बयान दिया और उन्हें छोड़ दिया गया। वह एक अवॉर्ड सेरेमनी में भी शामिल होंगे जो दुबई में आयोजित है। हम उन लोगों पर भी कानूनी ऐक्शन लेंगे जिन्होंने अब्दु की गिरफ्तारी की खबर चलाई थी। उनकी वजह से अब्दू की इमेज को नुकसान पहुंचा है'।

 

उन्होंने आगे बताया, 'इस मामले में हम पूरी जानकारी देंगे ताकि लोगों को इसके बारे में पता चले। हमारा विश्वास कीजिए हमारे पास इस मुद्दे पर कहने के लिए काफी कुछ है'।

 

यह भी पढ़ें- कोटा श्रीनिवास राव का हुआ निधन, 750 से अधिक फिल्मों में किया था काम

कौन हैं अब्दू रोजिक

अब्दू रोजिक ताजिकिस्तान के रैपर और सोशल मीडिया इन्फुएंसर हैं। वह 21 साल के हैं लेकिन बीमारी की वजह से उनकी हाइट नहीं बढ़ पाई। वह दुबई में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें भारत में बिग बॉस 16 से पहचान मिली थी। उन्होंने अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया था। वह भारत के कई सुपरस्टार के साथ नजर आ चुके हैं। 'बिग बॉस 16' के अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' में दिखाई दे चुके हैं।