बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। उनके इस फैसले ने लोगों को हैरान कर दिया है। उन्होंने यह फैसला अपने करियर की पीक पर लिया है। वह इंडस्ट्री के फेमस सिंगर्स में से एक हैं।
वह सिर्फ दर्शकों की ही नहीं मेकर्स की भी पहली पसंद है। हर फिल्म में उनके एक गाना जरूर होता है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। अचानक से अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। इस खबर को जानकर सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां फैंस भावुक हो गए हैं तो दूसरी तरफ मीम्स की बाढ़ आ गई।
यह भी पढ़ें: 15 साल में 10 गाने, जिन्होंने अरिजीत को बनाया सिंगिंग का सुपरस्टार
अरिजीत के रिटायरमेंट पर आई मीम्स की बाढ़
एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है जिसमें कैप्शन लिखा था, 'सिंगल लड़के, वैलेंटाइन डे से ठीक पहले अरिजीत का रिटायरमेंट।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अरिजीत सोच रहा होगा। रिटायर हुआ हूं, मरा नहीं हूं।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'लौट आओ लड़कों के टेलर स्विफ्ट।' चौथे यूजर ने लिखा, 'अब हमें थाला के रिटायरमेंट का इंतजार है।'
अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास
अरिजीत ने ट्विटर पर लिखा था, 'हैलो, सभी को हैप्पी न्यू ईयर। मैं आप सभी को इतने सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सबने मुझे सुनने वाले के रूप में इतना प्यार दिया। मैं खुशी से ऐलान करता हूं कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में असाइनमेंट नहीं लूंगा मैं इसे खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।'
उन्होंने आगे लिखा, 'भगवाने ने मुझ पर बहुत मेहनत की है। मैं अच्छे म्यूजिक का फैन हूं। अच्छे म्यूजिक को ज्यादा सीखूंगा और एक छोटे से कलाकार के रूप में ज्यादा काम करूंगा। आप सभी के सपोर्ट के लिए बहुत धन्यवाद। अभी कुछ पेंडिंग कमिटमेंट्स पूरे करने हैं उन्हें खत्म करूंगा। आपको इस साल के आखिरी कर रिलीजेज मिल सकती हैं। मैं साफ कहना चाहता हूं कि मैं म्यूजिक बनाना नहीं छोड़ रहा हूं।
मातृभूमि गाना हुआ था रिलीज
अरिजीत का हाल ही में गाना 'मातृभूमि' रिलीज हुआ है जो सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का है। वह लाइव शो और कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस करना जारी रखेंगे। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में कोई पब्लिक में नहीं है।
