फिल्म 'सैयारा' से अभिनेत्री अनीत पड्डा को फेम मिला है। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया है। अनीत ने बहन रीत पड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर किए थे। इस पोस्ट में उन्होंने 'धुरंधर' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। इस वजह से रीत की जमकर आलोचना हुई थी। रीत ने अब अपने इंस्टाग्राम से उस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।
अनीत की बहन रीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' की जमकर आलोचना की थी। इसके बाद लोगों ने उनकी आलोचना की थी। रीत ने बाद में अपने पब्लिक अकाउंट को प्राइवेट कर दिया और अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं उन्होंने अपना लिंकडिन अकाउंट पर हटा दिया है।
यह भी पढ़ें: 27 साल पहले शिरानी दलेर पाजी के गाने में आए थे नजर, 'धुरंधर' से चमका सितारा
रीत ने धुरंधर को बताया था प्रोपेगेंडा फिल्म
रीत ने अपने पोस्ट में लिखा, 'रणवीर सिंह की 'धुरंधर', अनुपम खेर की 'द: कश्मीर फाइल्स' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है। धुरंधर सरकार के पक्ष में कहानी सुनाती है। यह एक नेरेटिव की तरह काम करती है। इसमें राजनीतिक भाषणों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा नोटबंदी जैसे छोटे-मोटे मुद्दे को दिखाया गया है। इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहेंगे? हां। क्या इससे इनकार करेंगे? बिल्कुल नहीं। क्या पता आपके लिए प्रोपेगेंडा का मतलब अलग हो, कौन जानता है?'
रीत ने आगे द कश्मीर फाइल्स' और 'द करेल स्टोरी को लेकर कहा, 'इन फिल्मों में क्रिएटिव मैथ का इस्तेमाल हुआ है। जैसे 32000 महिलाओं ने इस्लाम अपना लिया। जबकि असल आंकड़े सौ ही होते हैं लेकिन प्रोपेगेंडा फिल्म ऐसे ही काम करती है ना। सच का छोटा सा टुकड़ा लो और उसमें मनगढ़ंत और बढ़ा चढ़ाकर पेश किए गए आंकडे मिलाओ और पूरे एक समुदाय के खिलाफ नैरेटिव तैयार हो जाता है।'
यह भी पढ़ें: संजय दत्त जुड़वां बच्चों संग आए नजर, लूटी लाइमलाइट, जानें कहां करते हैं पढ़ाई?
रीत की हुई थी आलोचना
उन्होंने आगे कहा, 'फिल्में जो सरकार के एजेंडे के खिलाफ होती है उन्हें रिलीज होने का मौका ही नहीं मिलता है। उदाहरण के तौर पर फिल्म पंजाब 95 जैसे फिल्म जो असली राजनीतिक मुद्दे को दिखाती है लेकिन सत्ताधारी पार्टी की स्क्रिप्ट से अलग लिखी होता है तो उन्हें रिलीज होने का मौका नहीं मिलता है।' रीत के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। लोग उनकी आलोचना करने लगे।
कौन हैं रीत पड्डा?
रीत पेरिस में कॉस्ट्यूम सक्सेस मैनेजर के तौर पर काम करती है। उनके लिंकडिन प्रोफाइल के मुताबिक वह एक मार्केटिंग स्पेशलिस्ट हैं जिन्हें कैंपेन स्ट्रेटजी और क्लाइंट रिश्लेशनशिप में अनुभव है।
