सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अंजलि की भाभी आरती ने अपने पति और ससुरालवालों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगया है। उन्होंने बताया कि परिवार में उनके साथ मारपीट होती थीं। वह एक बच्चे की मां हैं। अब वह अपने बच्चे और अपने हक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगी। आइए जानते हैं आरती ने अंजलि के परिवार के खिलाफ क्या कहा?

 

आरती ने अंजलि अरोड़ा के परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि शादी के एक महीने बाद से ही मेरे साथ मारपीट होती थी। वह जब प्रेग्नेंट थीं तब भी उन्हें मारपीट होती थी। वहीं, अंजलि अरोड़ा ने उन पर राजनीतिक कनेक्शन का दबाव बनाया।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिकन रैपर स्वे ली पर फेंकी बीयर, शो रोककर जमकर दी गालियां

अंजलि अरोड़ा ने बनाया राजनीतिक दबाव बनाया

आरती ने कहा, 'उनके ससुराल वालों को सिर्फ पैसे और फेम से मतलब है। उन्हें किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनके ससुराल वाले दिखाते कुछ हैं लेकिन असल में कुछ और हैं। उन्हें इतने सालों तक प्रताड़ित किया गया है। उन्होंने कोर्ट में परिवार के खिलाफ सभी सबूत पेश कर दिए हैं।

 

अंजलि के भाई को बताया 'अय्याश'

आरती ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंजलि के भाई के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा, 'इस इंसान ने अपनी अय्याशियों और दारूबाजी, हाथ उठाना मुझपे। इसने अपने बच्चे का बचपन बर्बाद कर दिया। अब मैं चुप नहीं रहूंगी। मुझे अपने बच्चे के हर और इंसाफ के लिए हर जरूरी कानूनी कदम उठाऊंगी।' अभी तक अंजलि के परिवार की तरफ से इस मामले पर कुछ नहीं कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'प्यार में मिला धोखा', सपना चौधरी ने शादी के 6 साल बाद दी तलाक की अर्जी

कौन हैं आरती अरोड़ा?

आरती ने अंजलि के भाई अभिषेक अरोड़ा से आर्य समाज में शादी की थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने झटपट शादी रचा ली। इस शादी में दोनों परिवार वाले शामिल हुए थे। आरती पेश से कॉन्टेंट क्रिएटर और मेकअप आर्टिस्ट है। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 19 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।